
बेटी मालती को पसंद बिंदी-चूड़ियां, पति निक पीते हैं देसी काढ़ा, प्रियंका ने सिखाए भारतीय संस्कार
AajTak
प्रियंका चोपड़ा ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में बेटी मालती मैरी की परवरिश पर खुलकर बात की. विदेश में रहने के बावजूद वो कैसे बेटी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ रही हैं, इस पर दिल छू लेने वाले किस्से शेयर किए. साथ ही पति निक जोनस के देसी काढ़े और भारतीय आदतों का भी मज़ेदार जिक्र किया.
प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में अपने पति निक जोनस के साथ रहती हों लेकिन अपने देश के संस्कार नहीं भूली हैं. हाल ही में उन्होंने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का आगाज किया. जहां उन्होंने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की परवरिश के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे विदेश में पैदा होने के बावजूद वो बेटी को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराती रहती हैं.
बेटी को सिखाती हैं भारतीय की परंपरा
प्रियंका से अर्चना पूरन सिंह ने पूछा कि- आप तो भारत में पली-बढ़ी हैं, लेकिन मालती नहीं, तो ऐसी कोई चीज आपको लगता है कि वो मिस करेगी, क्योंकि उसकी परवरिश विदेश में हो रही है. जवाब में प्रियंका ने बताया कि उनकी हमेशा कोशिश होती है कि बेटी को भारत की संस्कृति के बारे में बताती रहें. प्रियंका मानती हैं कि बेटी को दोनों ही संस्कृतियों का ज्ञान होना चाहिए. एक्ट्रेस की बातें सुनकर नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा दोनों अमेज होते हैं.
प्रियंका बताती हैं- वो आती है यहां पर, अभी मेरे साथ हैदराबाद आई थी. वो मुंबई, दिल्ली जा चुकी है. मालती भारत में काफी ट्रैवल कर चुकी है. वो यहां पर अयोध्या गई थी मेरे साथ. तो मैंने कोशिश की है कि जो हमारी संस्कृति है वो उसके आसपास रहे. वो जब भी घाघरा-चोली पहनती है तो अपने आप को इंडियन प्रिंसेस बोलती है. उसे लहंगा वगैरह बहुत पसंद है. उसे बिंदी लगाना, चूड़ियां पहनना बहुत पसंद है.
प्रियंका की बातें सुनकर सिद्धू कहते हैं कि- अब क्वीन की बेटी अपने आप को प्रिंसेस ही तो बोलेगी.
निक पीते हैं देसी काढ़ा

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










