
1300 करोड़ में बन रही राजामौली की 'वाराणसी', प्रियंका चोपड़ा का खुलासा! होगी दूसरी सबसे मंहगी फिल्म
AajTak
एस.एस.राजामौली की 'वाराणसी' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा के शो पर अपनी कमबैक इंडियन फिल्म का बजट 1300 करोड़ रुपये है, ये बात कंफर्म की है.
फिल्ममेकर एस.एस.राजामौली अपनी 'लार्जर-देन लाइफ' फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनकी 'बाहुबली', 'RRR' इंडियन सिनेमा के साथ वर्ल्डवाइड भी धूम मचा चुकी है. इन फिल्मों ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. अब, फैंस को राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' का भी बेसब्री से इंतजार है, जो उनकी अगली पैन इंडिया फिल्म है.
सचमुच 1300 करोड़ है राजामौली की 'वाराणसी' का बजट?
हैदराबाद में राजामौली ने अपनी 'वाराणसी' का एक ग्रैंड इवेंट रखा था, जहां उन्होंने अपनी फिल्म के कुछ अंश दुनिया को दिखाए, जिसे देखकर हर किसी का दिल खुश हुआ. जो संसार राजामौली अपनी इस फिल्म के लिए बना रहे हैं, उसका स्केल देखकर हर कोई हैरान था. उस इवेंट के बाद फिल्म के बजट को लेकर भी कई कयास लगाए गए. कहा गया कि राजामौली की 'वाराणसी' 1300 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है.
हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक कहीं नहीं की जा रही थी. लेकिन अब खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कमबैक इंडियन फिल्म के बजट का खुलासा कर दिया है. हाल ही में वो नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के शो में पहुंची, जहां कॉमेडियन ने उनसे उनकी फिल्म 'वाराणसी' पर सवाल किया.
कपिल ने प्रियंका से कहा, 'सभी को पता है कि प्रियंका कोई भी काम छोटा नहीं करती हैं. ये सब लार्जर देन लाइफ चीजें करती हैं. अभी ये फिल्म भी कर रही हैं तो राजामौली साहब के साथ, और राजामौली साहब की फिल्में भी आपको पता है...बड़े बजट की होती हैं. लेकिन इस बार प्रियंका आई हैं, तो उनकी फिल्म का बजट हमने सुना है, कुछ 1300 करोड़ रुपये है.'
'प्रियंका चोपड़ा' को कितनी मिल रही वाराणसी के लिए फीस?

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










