
5 साल तक सोनाक्षी ने पेरेंट्स से छिपाया था रिश्ता, पिता को मनाने में बेले पापड़, एक्ट्रेस की मां बोलीं- शक था...
AajTak
सोनाक्षी सिन्हा की मां ने फराह खान के यूट्यूब चैनल पर बताया कि उन्हें अपनी बेटी के रिश्ते के बारे में काफी टाइम बाद पता चला. जब दो साल पहले सोनाक्षी ने जहीर से इंगेजमेंट की थी, तब उन्हें मालूम हुआ. जिसके बाद पिता शत्रुघ्न को मनाने के लिए काफी समय लगा.
'दबंग' की रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा जबसे शादी के बंधन में बंधी हैं, तबसे कई लोगों को उनके रिश्ते से तकलीफ हुई है. जहीर इकबाल संग शादी पर एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. कहा जा रहा था कि सोनाक्षी का परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था. लेकिन शादी के मौके पर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा ने इन सभी खबरों को खारिज किया.
सोनाक्षी-जहीर के रिश्ते पर क्या बोलीं मां पूनम सिन्हा?
लेजेंडरी एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी में खुशी-खुशी शामिल हुए थे. उन्होंने कपल को आशीर्वाद भी दिया था. ये पल कई लोगों के लिए बेहद खास था. मगर सोनाक्षी ने अपने पिता से इस रिश्ते को कई सालों तक छिपाए रखा था. खुद उनकी मां पूनम ने इस बात का खुलासा किया है.
हाल ही में फराह खान के यूट्यूब चैनल पर जब कोरियोग्राफर ने सोनाक्षी की मां से उनके रिश्ते के बारे में पूछा कि क्या उन्हें अपनी बेटी की इंगेजमेंट से पहले उनके रिलेशनशिप के बारे में पता था? तो उन्होंने जवाब दिया, 'नहीं मुझे ये नहीं मालूम था.' इसपर सोनाक्षी ने कहा, 'मम्मी, प्लीज झूठ मत बोलो. मैंने आपको सबसे पहले इस बारे में बताया था. आपने पापा से ये बात छिपाई थी.'
तो आगे सोनाक्षी की मां पूनम ने कहा, 'मुझे इनके रिश्ते के बारे में दो साल पहले ही मालूम हुआ था और उन दो सालों में मैं इनके पापा को मनाती रही और उन्हें इनका रिश्ता स्वीकार कराने लगी.' जहीर इकबाल बताते हैं कि उनकी सासू मां को उनके रिश्ते की भनक काफी पहले ही पड़ गई थी.
कैसे हुई सोनाक्षी की मां की अपनी समधन से मुलाकात?

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












