
हीरोइन को थप्पड़ मारना चाहते थे पिता, 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना ने बताई वजह, बोले- पेरेंट्स...
AajTak
फरहाना भट्ट ने शो के दौरान गौरव खन्ना के टीवी करियर और टीवी एक्टर होने पर भद्दा कमेंट किया था. इसी बात से नाराज होकर एक्टर के पिता ने कहा था कि वो फरहाना भट्ट को थप्पड़ मारना चाहते थे. पिता के इस कमेंट पर अब गौरव ने सफाई दी है.
टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 जीतकर एक नया बार सेट कर दिया है. फिलहाल वो अपनी सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं. इसी बीच अब गौरव ने बताया कि बिग बॉस करने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी पहले से काफी ज्यादा बढ़ गई. इसके साथ उन्होंने फरहाना भट्ट के लिए किए गए अपने पिता के कमेंट को भी डिफेंड किया.
पिता के कमेंट पर क्या बोले गौरव?
दरअसल, गौरव खन्ना के पिता विनोद खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो फरहाना भट्ट को थप्पड़ मारना चाहते हैं. अब लेटेस्ट इंटरव्यू में पिता के इस कमेंट पर गौरव ने सफाई दी. गौरव ने कहा कि फरहाना ने उनके टीवी प्रोफेशन पर जो कमेंट किया था, उससे गुस्सा होकर उनके पिता ने एक्ट्रेस को थप्पड़ मारने वाली बात कही थी.
ईटाइम्स संग बातचीत में गौरव बोले- बड़े-बुजुर्ग ऐसे ही होते हैं. पेरेंट्स इसी तरह बिहेव करते हैं, क्योंकि वो हर किसी को अपने बच्चे की तरह ही देखते हैं. जैसे किसी के घर पर जब दो बच्चे झगड़ा करते हैं, तो एक मां कभी भी उन्हें डायरेक्टली नहीं डांटती. मगर लोग हर किसी में गलती ढूंढ निकालते हैं.
गौरव ने आगे कहा- जब कंटेस्टेंट्स ने मेरे खिलाफ बातें बोलीं, भले ही शो में कहा हो या फिर बाहर निकलने के बाद, तो मैंने उनकी किसी भी बात पर रिएक्ट ना करने का फैसला किया था. वो उनकी सोच है और मैं उसकी इज्जत करता हूं. अगर उनकी नजर में वो जीतना डिजर्व करते थे, तो कोई बात नहीं. वो अपनी इस सोच के साथ खुश रहें. उन्हें भी एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिला और मैं कभी उनके रास्ते में नहीं आया. तो फिर मैं बड़ों पर कैसे सवाल उठा सकता हूं?
गौरव खन्ना के पिता ने फरहाना भट्ट के बारे में क्या कहा था?

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












