
'नोट कांड' में फंसे जज यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच में क्या अपडेट आया सामने? CJI ने लिखा जजों को लेटर
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में सूत्रों के मुताबिक तीन जजों की इन हाउस कमेटी अगले एक-दो दिन में जांच शुरू करेगी. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने कमेटी के तीनों जजों को चिट्ठियां भेजी हैं. जांच किस तरीके और नियम से हो ये भी कमेटी खुद तय करेगी.
दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर आग लगने के दौरान मिले अधजले नोट के मामले में तीन जजों की कमेटी की जांच जल्दी ही आगे बढ़ेगी. सुप्रीम कोर्ट में सूत्रों के मुताबिक तीन जजों की इन हाउस कमेटी अगले एक-दो दिन में जांच शुरू करेगी. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने कमेटी के तीनों जजों को चिट्ठियां भेजी हैं. जांच किस तरीके और नियम से हो ये भी कमेटी खुद तय करेगी.
वहीं, जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले की सिफारिश केंद्र सरकार ने मंजूर कर भी ली तो इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी वो न्यायिक कामकाज नहीं कर पाएंगे. जो आदेश उनके लिए दिल्ली हाईकोर्ट में है वो ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी लागू रहेगा.
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि जस्टिस वर्मा पर ये कार्रवाई सिर्फ ट्रांसफर तक सीमित नहीं रहेगी. इस घटनाक्रम से न्यायपालिका में दूरगामी परिणाम आएंगे. तीन जजों की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के पास आने के बाद जस्टिस वर्मा के प्रकरण में आगे की कार्रवाई होगी.
सुप्रीम कोर्ट सूत्रों ने एक बार फिर साफ किया कि जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर इन हाउस इंक्वायरी से स्वतंत्र और अलग है, क्योंकि नियमों के तहत हाईकोर्ट के जजों का तबादला कॉलेजियम के जरिए होता है. समिति के जरिए नहीं. लेकिन नियमों के तहत जजों के खिलाफ आरोपों पर हाउस इंक्वायरी में सिर्फ CJI की भूमिका है. इनमें कहा गया है कि CJI ऐसी घटनाओं के संबंध में संबंधित हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से रिपोर्ट मांगेंगे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट जज पर लगे आरोपों में सुप्रीम कोर्ट की पारदर्शिता न्यायपालिका के लिए कैसे है महत्वपूर्ण? यहां समझिए सुप्रीम कोर्ट सूत्रों के मुताबिक जस्टिस वर्मा दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ जज हैं और कॉलेजियम में भी शामिल हैं. चूंकि कथित घटना दिल्ली में हुई है इसलिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा को उनके मूल हाईकोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर करने की सिफारिश की है.
दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी घर पर नकदी के ढेर मिलने के आरोपों पर चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के CJ शील नागू, हिमाचल हाईकोर्ट के CJ जीएस संधावालिया और कर्नाटक हाईकोर्ट की अनु शिवरामन की कमेटी को जांच का जिम्मा सौंपा है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










