
नोटों का पहाड़ मिलने के बाद बढ़ी धीरज साहू की मुश्किलें, अब कांग्रेस ने भी अपने नेता पर उठाए सवाल, कहा-
AajTak
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू इन दिनों घिरते जा रहे हैं. उनके घर और ठिकानों से अकूत दौलत का खजाना मिला है. आलम ये है कि 4 दिन बाद भी नोटों की गिनती जारी है. इतना ही नहीं, 136 बैग में भरे कैश की काउंटिंग होनी है. वहीं कांग्रेस ने भी अपने नेता पर ही सवाल उठाए हैं.
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू इन दिनों घिरते जा रहे हैं. उनके घर और ठिकानों से अकूत दौलत का खजाना मिला है. आलम ये है कि 4 दिन बाद भी नोटों की गिनती जारी है. इतना ही नहीं, 136 बैग में भरे कैश की काउंटिंग होनी है. वहीं कांग्रेस ने भी अपने नेता पर ही सवाल उठाए हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सांसद धीरज साहू के बिजनेस से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है. जयराम रमेश ने कहा कि आयकर अधिकारियों द्वारा उनके ठिकानों से इतनी बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया जा रहा है. इस कैश के बारे में सिर्फ़ वही बता सकते हैं और उन्हें यह स्पष्ट करना भी चाहिए.
सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अकूत कैश मिलने के बाद राजनीति शुरू हो गई है.झारखंड बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि जब्त पैसा कांग्रेस नेताओं का है. दूसरी ओर कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि यह भाजपा नेताओं का है. बीजेपी सांसद संजय सेठ ने कहा कि अब तक 300 करोड़ जब्त किए गए हैं. पैसे अभी भी गिने जा रहे हैं, मशीनें खराब हो रही हैं लेकिन पैसा खत्म नहीं हो रहा है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि ये पैसा कहां से आया. इसकी उचित जांच होनी चाहिए. ये अच्छा पैसा नहीं है ये काला धन है.
बता दें कि सांसद धीरज साहू के ठिकानों से जब्त की गई रकम 300 करोड़ पहुंच गई है. यह किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में पकड़ा गया "अब तक का सबसे अधिक" काला धन हैं. इसके अलावा 3 सूटकेस ज्वेलरी मिली है.
भारतीय एसबीआई बालांगिर के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने बताया कि अभी हम दो दिनों के भीतर सभी पैसे गिनने के लक्ष्य को लेकर मिलकर काम कर रहे हैं. 50 कर्मचारी पैसे की काउंटिंग कर रहे हैं और अन्य को जल्द ही हमारे साथ शामिल होने के लिए बुलाया गया है. पैकेटों की गिनती जारी है. कुछ पैसे टिटलागढ़ में भी गिने गए. आयकर और पुलिस विभाग ने बैंक क्षेत्रों में पूरी सुरक्षा व्यवस्था की है.
सूत्रों ने कहा कि यह किसी एक समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई के तहत देश में किसी एजेंसी द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक नकदी जब्ती है. बालांगिर जिले में कंपनी के परिसर में रखी लगभग 8-10 अलमारियों से लगभग करीब 300 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए, जबकि बाकी टिटलागढ़, संबलपुर और रांची के स्थानों से जब्त किए गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










