
नोएडा DM का एक्स हैंडल हैक करने वाला गिरफ्तार, राहुल गांधी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
AajTak
गौतमबुद्धनगर के DM के आधिकारिक एक्स हैंडल से कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को ट्रोल करने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट ने शुक्रवार को विवाद खड़ा कर दिया था, जिसमें नौकरशाही के भीतर राजनीतिक पूर्वाग्रह को लेकर सवाल उठाए गए थे.
यूपी के गौतमबुद्धनगर के DM का आधिकारिक एक्स हैंडल हैक करने वाले आरोपी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी को पकड़ा. बता दें कि डीएम का अकाउंट हैक करके आरोपी ने राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी. इसका स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद DM ने मामला दर्ज कराया था.
जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान सोहन सिंह के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली के बुराड़ी से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से फोन को भी बरामद किया है, जिससे ये पोस्ट डाली गई थी.
जानें क्या है पूरा मामला दरअसल, गौतमबुद्धनगर के DM के आधिकारिक एक्स हैंडल से कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को ट्रोल करने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट ने शुक्रवार को विवाद खड़ा कर दिया था, जिसमें नौकरशाही के भीतर राजनीतिक पूर्वाग्रह को लेकर सवाल उठाए गए थे. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इतिहासकार अशोक पांडे के साथ अपनी बातचीत का एक क्लिप एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने टिप्पणी की, 'इतिहास बनता है और इसे बदला नहीं जा सकता. नरेंद्र मोदी जानते हैं कि इतिहास उन्हें कैसे याद रखेगा और इसीलिए वे चिंतित हैं.'
इसके जवाब में जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर/नोएडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से आपत्तिजनक कमेंट किए गए. इस टिप्पणी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष के रूप में बताया गया. जवाब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, श्रीनेत ने कहा, 'यह DM Noida हैं, पूरे जिले की जिम्मेदारी है. देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी के बारे में इनकी भाषा और विचार ज़रूर देखे जायें. साफ है प्रशासनिक अमले में संघियों की भरमार है, और अब वो संवैधानिक पद पर बैठ कर नफरत को हवा दे रहे हैं.'
यह भी पढ़ें: 200 करोड़ की FD फ्रॉड करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नोएडा अथॉरिटी से की थी धोखाधड़ी
इन नेताओं ने भी उठाए थे सवाल कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी सिविल सेवा के राजनीतिकरण पर सवाल उठाते हुए कहा, 'क्या अब भाजपा शासन में आईएएस अधिकारियों को इस तरह की राजनीतिक टिप्पणी करने का आदेश दिया गया है? @myogiadityanath @HMOIndia.'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










