
नोएडा सेक्टर 100 की हाईराइज सोसाइटी में AC फटा, कई फ्लैट आग की चपेट में, Video
AajTak
नोएडा की एक बहुमंजिला सोसायटी में एसी फटने से भीषण आग लग गई है जिससे कई फ्लैट आग की चपेट में आ गए हैं. मामला नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी (Lotus Boulevard ) सोसाइटी का है.
नोएडा की एक बहुमंजिला सोसायटी में AC फटने से भीषण आग लग गई है जिससे कई फ्लैट आग की चपेट में आ गए हैं. मामला नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी (Lotus Boulevard) का है. AC मे ब्लास्ट होने से पूरा फ्लैट आग की चपेट में आ गया जिससे सोसाइटी में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
आसपास के फ्लैट्स में रहने वाले लोग अपना फ्लैट छोड़कर ग्राउंड में आ गए. कई और फ्लैट भी आग की चपेट मे आने की संभावना है. लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी. फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.
आपको बता दें कि बुधवार को ही नोएडा से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भी एक फ्लैट में एसी फट गया था. एसी फटते ही घर में आग लग गई. गनीमत ये रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पा लिया.
एसी में ब्लास्ट कैसे होता है? एसी में ब्लास्ट होने की कई वजहें हो सकती हैं- जैसे कि अच्छे से सफाई न होना, खराब गुणवत्ता वाले केबल और प्लग का इस्तेमाल करना, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव, गलत गैस का इस्तेमाल करना.
गंदगी: एसी के अंदर कंडेंसर पर गंदगी, मैल जमा होने के चलते समस्या खड़ी हो जाती है. गंदगी के चलते एसी गर्मी को बाहर नहीं निकाल पाती है. नतीजन, बिना बंद हुए ही एसी लगातार चलता रहता है और ब्लास्ट कर जाता है.
खराब वायरिंग: अगर एसी की वायरिंग में इस्तेमाल किया गया तार, प्लग, सॉकेट और सर्किट ब्रेकर अच्छी गुणवत्ता के नहीं हैं तो इसके कारण भी एसी में आग लग सकती है. ऐसी किसी दुर्घटना से बचने के लिए एसी में अच्छे सामान का इस्तेमाल किया जाना आवश्यक है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










