
नोएडा में लगेगा माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा प्रोजेक्ट, 10 हजार IT प्रोफेशनल को मिलेगी नौकरी
AajTak
माइक्रोसॉफ्ट ने नोएडा में सेक्टर 145 में 60 हज़ार स्क्वायर मीटर के बड़े भूखंड ए-1 और ए-2 खरीदे हैं. इस जमीन की कीमत करीब 103 करोड रुपए है. माइक्रोसॉफ्ट इस प्रोजेक्ट में करीब 10 हज़ार लोगों को नौकरी मिलेगी. माइक्रोसॉफ्ट की ओर से नोएडा में निवेश को लेकर काफी दिनों से बातचीत चल रही थी.
दिल्ली-एनसीआर के आईटी प्रोफेशनल के लिए एक अच्छी खबर है. दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट नोएडा में अपना प्रोजेक्ट लेकर आ गई है. माइक्रोसॉफ्ट ने नोएडा विकास प्राधिकरण में 60 हज़ार वर्ग मीटर जमीन के लिए आवेदन किया था, जिसका आवंटन कर दिया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि दो वर्षों में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा. आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने नोएडा में सेक्टर 145 में 60 हज़ार स्क्वायर मीटर के बड़े भूखंड ए-1 और ए-2 खरीदे हैं. इस जमीन की कीमत करीब 103 करोड रुपए है. माइक्रोसॉफ्ट इस प्रोजेक्ट में करीब 10 हज़ार लोगों को नौकरी मिलेगी. माइक्रोसॉफ्ट की ओर से नोएडा में निवेश को लेकर काफी दिनों से बातचीत चल रही थी. इसमें कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट से जुड़े तमाम लोग नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे. माइक्रोसॉफ्ट आईटी, आईटीएस और आईटी इनेबल सर्विसेज के लिए यहां काम करेगी. बताया जा रहा है कि यह माइक्रोसॉफ्ट का भारत में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








