
नोएडा में ‘भूत’! मौत के चार महीने बाद जिंदा मिली महिला... जेल में बंद था बेगुनाह पति, हैरान कर देगी कहानी
AajTak
बिहार के मोतीहारी में चार महीने पहले एक महिला का कत्ल हुआ. उसकी हत्या के संगीन आरोप में उसके पति को ही जेल भेज दिया गया. मगर अचानक वो महिला जिंदा हो गई और यूपी के नोएडा में हंसी खुशी रहते हुए मिली. ये अजब कत्ल की, गजब कहानी आपको हैरान कर देगी.
Motihari Gunja Fake Death Story: एक शख्स पर अपनी पत्नी के कत्ल का इल्जाम था. पुलिस पति को गिरफ्तार कर लेती है और उसे जेल भेज दिया जाता है. इतना ही नहीं, तीन महीने बाद इसी कत्ल के मामले में पुलिस उसी पति के खिलाफ बकायदा चार्जशीट भी दाखिल कर देती है. फिर चार महीने बाद अचानक नोएडा में एक भूत दिखाई देता है. कुछ लोग उस भूत को पहचान लेते हैं. बाद में पुलिस उस भूत को भी हिरासत में ले लेती है. इसके बाद जो कहानी निकलकर सामने आती है, वो आपको हैरान कर देगी.
सलवार सूट पहने उस मैडम के हाथ में मोबाइल है, जो कान से लगा है. यानि बातचीत जारी है. मैडम बिंदास सड़क पर चल रही हैं. तभी अचानक फ्रेम में एक पुलिस अफसर नजर आता है. पुलिस अफसर आगे-आगे, मैडम पीछे-पीछे. फिर फ्रेम में एक कार की एंट्री होती है. पुलिस अफसर कार का दरवाजा खोलता है और मैडम बैठ जाती हैं. फिर मैडम की दूसरी तस्वीर सामने आती है. हाथ में अब भी मोबाइल है, जो कान से लगा है. यानि बातचीत का सिलसिला अभी थमा नहीं है. उस फ्रेम में मैडम के साथ और आगे तीन पुलिसवाले चल रहे हैं.
अब चलिए इन मैडम से आपका तार्रुफ कराते हैं. पर डरिएगा मत दरअसल ये मैडम एक भूत हैं. आप चाहें तो आत्मा भी बुला सकते हैं. मजाक नहीं कर रहे हैं, वो तस्वीर और वीडियो भले ही 24 नवंबर 2025 के हों. पर इन मैडम को मरे हुए अब चार महीने हो चुके हैं. इन मैडम की मौत तो 3 जुलाई 2025 को ही हो चुकी थी. मौत भी कोई ऐसी-वैसी नहीं बल्कि सीधे उनका कत्ल किया गया था. और इनका कातिल भी कोई और नहीं बल्कि इनका अपना पति था. वो पति जो इनके कत्ल के इलजाम में पिछले चार महीने से जेल में बंद है. ना सिर्फ जेल में बंद है बल्कि इन्हीं मैडम के कत्ल के इल्जाम में उस पति के खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है.
अब आप कहेंगे ये क्या मजाक है? लेकिन मजाक नहीं है. चार महीने पहले जिस मैडम का कत्ल हो चुका उसे यूं घूमता देख जब रिपोर्टर ने पुलिस के एक बड़े साहब से सीधा और मासूम सवाल पूछा कि आखिर मामला क्या है? तो उससे भी कहीं ज्यादा मासूमियत से पुलिस वाले बड़े साहब ने क्या खूब जवाब दिया. जवाब सुनकर एक पल को तो रिपोर्टर भी चकरा गया कि साहब सचमुच पुलिस वाले हैं या कोई नेता या मंत्री.
आला अफसर कहना था कि इस जिंदा-मुर्दा भूत की कहानी दरअसल तबकि है जब उन्होंने इस थाने में अपना पदभार ग्रहण नहीं किया था. पदभार ग्रहण खैर, इनके पदभार ग्रहण को रहने देते हैं और अब खुद ही इस जिंदा या मुर्दा मैडम की कहानी का सच समझते हैं. चार महीने पुरानी इस मुर्दा मैडम का नाम है- गुंजा. वह बिहार के मोतीहारी जिले की रहने वाली है. इसी साल मार्च में गुंजा की शादी पड़ोस के गांव में रहने वाले रंजीत कुमार से होती है.
शादी को चार महीने बीत जाते हैं. फिर आती है 3 जुलाई की रात. वो रात जब सीसीटीवी कैमरे में कुछ तस्वीरें कैद हुई थी. तारीख उस पर भी लिखी हुई है. वक्त भी है. रात 12 बजकर 7 मिनट. तेज कदमों से कमरे से बाहर निकलने वाली वही जिंदा मुर्दा गुंजा है. उस कमरे से निकलने के साथ ही अब गुंजा हमेशा हमेशा के लिए गायब हो चुकी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










