
नोएडा में किसानों की महापंचायत आज, राकेश टिकैत के नेतृत्व में जुटेंगे हजारों किसान, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
AajTak
किसान आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पॉइंट जीरो पर महापंचायत करने जा रहे हैं. किसानों के इस बड़े प्रदर्शन के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है. इसे देखते हुए नोएडा पुलिस ट्रैफिक को लेकर लगातार अपडेट दे रही है.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पास पॉइंट जीरो पर आज (4 दिसंबर) किसान संगठन बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं. इस प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कर रहे हैं. महापंचायत में कई किसान यूनियन के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस बार का प्रदर्शन नोएडा के आंदोलनकारी किसानों की मांगों को लेकर है. इन्हें हाल ही में नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल से जबरदस्ती हटाया गया था.
किसानों के इस बड़े प्रदर्शन के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है. इसे देखते हुए नोएडा पुलिस ट्रैफिक को लेकर लगातार अपडेट दे रही है. ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी परी चौक, चिल्ला बॉर्डर, नोएडा के सेक्टर-62 और सेक्टर 93 (नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस–वे) के साथ-साथ अलग-अलग जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हैं.
सिसौली की महापंचायत में फैसला
किसानों की महापंचायत को लेकर एक दिन पहले (3 दिसंबर) मुजफ्फरनगर के सिसौली में एक इमरजेंसी बैठक की गई. दरअसल, सिसौली भारतीय किसान यूनियन का मुख्यालय भी है. बैठक की अध्यक्षता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने की. बैठक में यह फैसला लिया गया कि यूपी के 18 जोन में से 5 जोन के किसान ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन करेंगे. ये जोन सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा और मुरादाबाद हैं. बाकी जोन के किसान अपने-अपने स्थानों पर प्रदर्शन कर स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे.
किन रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल
> सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन मार्ग

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










