
नोएडा में अनुबंधित पार्किंग संचालकों की दबंगई का VIDEO वायरल, दो बुजुर्गों को कार सहित क्रेन से खींचा
AajTak
इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए नोएडा पुलिस ने आरोपी अनुबंधित पार्किंग कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और सेक्टर 50 में पार्किंग का काम संभालने वाली निजी एजेंसी पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
नोएडा में कॉन्ट्रैक्ट पार्किंग स्टाफ की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक क्रेन लाल रंग की हैचबैक कार को खींचकर ले जा रही है, जबकि दो वरिष्ठ नागरिक उसके अंदर बैठे हुए हैं. कार में बैठे दो वरिष्ठ नागरिकों ने नोएडा में अनुबंधित पार्किंग कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वे अस्पताल जा रहे थे, तभी अनुबंधित पार्किंग कर्मियों ने उनकी कार को अवैध तरीके से टो कर लिया. दोनों वरिष्ठ नागरिकों में से एक हार्ट पेशेंट है.
इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए नोएडा पुलिस ने आरोपी अनुबंधित पार्किंग कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और सेक्टर 50 में पार्किंग का काम संभालने वाली निजी एजेंसी पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. पुलिस की ओर से पार्किंग का काम संभालने वाली निजी एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि उसे क्यों नहीं ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए.
एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए कार मालिक विश्वजीत मजूमदार ने कहा, 'मैं अपनी भाभी के साथ नोएडा सेक्टर 50 के एक अस्पताल में गया था. अस्पताल ने मुझसे कुछ दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ नकद भुगतान के लिए कहा. थोड़ी जल्दीबाजी में हमने सेक्टर 50 में नो-पार्किंग जोन में कार पार्क कर दी और नो-पार्किंग साइनेज नहीं देख सके. क्योंकि यह पेड़ की पत्तियों से ढका हुआ था. हम काम के बाद पांच मिनट में वापस आ गए और अपनी कार में बैठ गए. तभी एक टोइंग व्हिकल आई और हमारी कार को खींचकर ले जाने लगी'.
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने पार्किंग कर्मचारियों से विनती की कि मेरे साथ एक पेशेंट है जिसे अस्पताल जाना है. उसे दिल की बीमारी है. हम वरिष्ठ नागरिक हैं, 70 साल के हैं. पार्किंग कर्मचारियों ने हमारी बात नहीं सुनी. वहां भीड़ जमा हो गई और उन्होंने भी पार्किंग कर्मचारियों से हमारी कार को छोड़ने की अपील की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. पार्किंग कर्मचारियों ने जोर देकर कहा कि वे कार को पुलिस स्टेशन ले जाएंगे'.
इस मामले में नोएडा अथॉरिटी ने एक बयान जारी कर कहा, 'शहर में सुचारू यातायात के लिए निजी एजेंसियों के माध्यम से विभिन्न सेक्टरों में पार्किंग का संचालन होता है. एमजी इंफ्रा सॉल्यूशन को सेक्टर 50 में काम आवंटित किया गया है. बुधवार को इसके क्रेन ऑपरेटर और उसके सहायक ने अवैध रूप से एक कार को सेक्टर 50 से खींचकर सेक्टर 32 में लॉजिक्स मॉल की पार्किंग में ला दिया. अनुबंधित पार्किंग कर्मियों की इस हरकत के कारण अथॉरिटी की छवि खराब हुई है'.
नोएडा अथॉरिटी ने आगे कहा, 'इस कंपनी को पहले भी अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कर नागरिकों से दुर्व्यवहार करने और उनसे पैसे ऐंठने को लेकर चेतावनी दी जा चुकी है. 20 मार्च को हुई घटना के लिए क्रेन ऑपरेटर और उसके सहायक के खिलाफ सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि एमजी इंफ्रा सॉल्यूशन पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. एमजी इंफ्रा सॉल्यूशन कंपनी को यह बताने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है कि उसे अथॉरिटी द्वारा ब्लैक लिस्ट में क्यों नहीं डाला जाना चाहिए'.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










