
नोएडा: बिल्डिंग की 22वीं मंजिल से सिक्योरिटी गार्ड ने लगाई छलांग, गिरते ही तोड़ा दम
AajTak
यूपी के नोएडा में एक सिक्योरिटी गार्ड ने सोसायटी की बहुमंजिला इमारत से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की.
नोएडा में हाईराइज सोसायटी की एक बहुमंजिला इमारत की 22वीं मंजिल से सिक्योरिटी गार्ड ने छलांग लगा दी. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. लोगों ने देखा तो तुरंत घटना की जानकारी पुलिस टीम को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना नोएडा की हाईराइज सोसायटी की है. थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में स्थित आरजी रेजीडेंसी सोसायटी में गार्ड के तौर पर काम करने वाला 30 वर्षीय ओमवीर सोसायटी के 22वीं मंजिल से कूद गया.
सोसायटी के लोगों ने देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद आनन-फानन में थाना सेक्टर 113 की पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. फिलहाल गार्ड के द्वारा बिल्डिंग से छलांग लगाए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. शुरुआती जांच में पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है. पुलिस का कहना है कि वो हर पहलू से घटना की जांच की जा रही है.
दिल्ली के निहाल विहार में विदेशी नागरिक ने लगा दी थी छलांग
इससे पहले दिल्ली के निहाल विहार में एक विदेशी नागरिक बिल्डिंग से कूद गया था, इस घटना का वीडियो भी सामने आया था. छलांग लगाने के बाद विदेशी नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया था. यह घटना 18 मार्च को हुई थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले को जांच में लिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










