
नोएडा: बस एक बार होगा नक्शों में बदलाव, ऑनलाइन मिलेंगे सर्टिफिकेट
AajTak
नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने बताया कि अब नोएडा प्राधिकरण में किसी भी प्रॉपर्टी के मानचित्र के लिए एक बार आपत्ति लगाई जा सकेगी, निराकरण नहीं होने पर यह नक्शा निरस्त कर दिया जाएगा.
नोएडा प्राधिकरण धीरे-धीरे हाईटेक होता जा रहा है और लोगों को प्रॉपर्टी के मामलों में ऑनलाइन सेवा मुहैया कराने के लिए लगातार अग्रसर है. इसके तहत ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत और व्यवसायिक श्रेणी के अधिभोग प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे. अब ऑनलाइन ही प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा सकेगा. प्राधिकरण की ओर से इसके लिए सॉफ्टवेयर में परिवर्तन करके लाइव कर दिया गया है. एक सप्ताह के ट्रायल के बाद यह लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










