
नोएडा: पुलिसकर्मियों को SUV से कुचलने की कोशिश करने वाले तीनों गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
AajTak
नोएडा के दो पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की कथित कोशिश करने वाले तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने SUV महिंद्रा थार को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल अपराध में किया गया था.
नोएडा के दो पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की कथित कोशिश करने वाले तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर हत्या के प्रयास का आरोप दर्ज किया गया. न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने SUV महिंद्रा थार को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल 8 जून को मोरना पुलिस चौकी के पास कथित अपराध में किया गया था.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'एक पुलिस उपनिरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल पुलिस चौकी के पास खड़े थे, तभी SUV सवार युवक वहां पहुंचे और दोनों से किसी स्थान का रास्ता पूछा. जब पुलिसकर्मियों ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, तो आरोपियों ने उन्हें अपशब्द कहे और अपनी गाड़ी से उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गए.'
अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत FIR दर्ज की गई है.
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, 'गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नितेश गुप्ता (22), तुषार कालरा (20) और नवीन अवाना (21) के रूप में हुई है. गुप्ता और कालरा नोएडा के सेक्टर 41 में रहते हैं, जबकि अवाना सेक्टर 108 का निवासी है.'
अधिकारी ने बताया कि अगर आईपीसी की धारा 307 के तहत दोषी पाया जाता है, तो सजा में आजीवन कारावास या 10 साल तक की कैद और जुर्माना शामिल हो सकता है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है.
स्टंटबाजी पर कटा 42500 का चालान दो दिन पहले नोएडा में फॉर्च्यूनर से स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया और चालक की तलाश में जुट गई है. दरअसल, एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें फॉर्च्यूनर (Fortuner) से नोएडा की सड़क पर स्टंट किया जा रहा था. वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी चालक से कुछ कहता दिखा. इतने में कार ड्राइवर अचानक भीड़ में गाड़ी आगे बढ़ाने लगता है. इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी को भी गाड़ी के पीछे भागने को मजबूर होना पड़ता है. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कार का 42500 रुपये का चालान काटा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










