
नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्कवॉड से शुरू की छानबाीन
AajTak
ग्रेटर नोएडा के कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. स्कूल के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया है. पुलिस फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच चुके हैं और स्कूल को खाली करवा दिया है. इसमें नोएडा का मयूर पब्लिक स्कूल भी शामिल है.
गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. आज सुबह इन स्कूलों को एक धमकी भरा ई-मेल आया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. धमकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. जिन स्कूलों को धमकी दी गई है, उनमें हेरिटेज स्कूल और मयूर स्कूल का नाम शामिल है.
बम स्कवॉड ने शुरू की छानबीन
नोएडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।.पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता स्कूलों में पहुंच चुके हैं और छात्रों को ऐहतियातन सुरक्षित स्थानों पर एकत्रित कर लिया गया है. अब तक किसी भी स्कूल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है. बम स्कवॉड और अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्कूलों में जांच कर रहे हैं.
इन स्कूलों को मिली है धमकी
स्टेप बाय स्टेप स्कूल, द हेरिटेज स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल और मयूर स्कूल को स्पैम ई-मेल द्वारा बम धमकी प्राप्त होने के बाद तत्काल विभिन्न पुलिस टीमों, बम स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड और बीडीडीएस टीम द्वारा सभी स्थानों की जांच की गई. सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य है. कई स्कूलों में कक्षाएं पुनः शुरू हो गई हैं. साइबर टीम द्वारा ई-मेल की विवेचना की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि जनता से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









