
नोएडा: कुत्तों के हमले से मासूम की मौत पर खौफ में सोसायटी के लोग, स्ट्रीट डॉग को हटाने की मांग
AajTak
मामला नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी का है. सोसायटी में मजदूरी कर रहे दंपति के 7 महीने के बेटे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. कुत्तों ने मासूम को इतनी बुरी तरह से नोंचा कि इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-100 में हाईराइज सोसायटी से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां आवारा कुत्तों ने सात महीने के मासूम पर हमला कर दिया. कुत्तों ने मासूम को इतनी बुरी तरह से नोंचा कि इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. इस घटना के बाद सोसायटी के लोग बुरी तरह से डर और सहम गए हैं. उनमें आवारा कुत्तों को लेकर खौफ है. लोगों की मांग है कि सोसायटी के सभी स्ट्रीट डॉग्स को बाहर किया जाए. स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोसायटी में करीब 11 आवारा कुत्ते हैं.
मामला नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी का है. सोसायटी में रिपेयरिंग का काम चल रहा है. इसमें मध्यप्रदेश के दमोह के राजेश और उनकी पत्नी भी मजदूरी का काम कर रहे थे. सोमवार को पति-पत्नी मजदूरी करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने हर रोज की तरह अपने सात महीने के बेटे अरविंद को पास में चादर बिछाकर लेटा दिया.
शाम 4 बजे कुछ आवारा कुत्तों ने मासूम पर हमला कर दिया. उन्होंने बच्चे को बुरी तरह नोचा, जिससे उसके पेट से आंतें भी बाहर आ गईं. सोसायटी के कुछ लोगों ने जब देखा तो तुरंत कुत्तों से बच्चे को बचाया और अस्पताल ले गए. लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई.
सोसायटी के लोगों ने बताया कि यहां डॉग बाइट की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. सोसायटी में कुछ लोग ऐसे हैं, जो आवारा कुत्तों खाना खिलाते हैं. इसलिए सोसायटी में आवारा कुत्तों की संख्या भी काफी ज्यादा हो गई है. नोएडा प्राधिकरण से कई बार इसकी शिकायत भी की गई है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
बच्चे की मौत के बाद सोसायटी में हुआ हंगामा
मासूम की मौत के बाद लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में जमकर हंगामा हुआ. स्थानीय लोगों ने सोसायटी में रह रहे कुत्तों को बाहर निकालने की मांग की. इतना ही नहीं लोगों ने नोएडा प्राधिकरण पर भी लापरवाही के आरोप लगाए. उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया. वहीं, नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ इंदू प्रकाश ने कहा कि यहां से कुत्तों को नहीं निकाला जा सकता है. हम उनकी नसबंदी करेंगे, और फिर उन्हें एक महीने के बाद वापस भेज दिया जाएगा.आवारा कुत्तों को बाहर निकालना SC के फैसले के खिलाफ है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










