
नोएडा: अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाने पहुंची टीम को तेजाब फेंकने की दी धमकी, बैरंग लौटी टीम
AajTak
अवैध कॉलोनी में बने घरों को तोड़ने पहुंची नोएडा अथॉरिटी की टीम को लोगों की विरोध का सामना करना पड़ा. इस दौरान नाराज लोगों ने कार्रवाई करने पहुंची टीम पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी जिसके बाद टीम वापस लौट गई.
नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी के तहत आज नोएडा प्राधिकरण की टीम बुलडोजर के साथ सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बने अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने के लिए पहुंची. प्राधिकरण की टीम को देख आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और प्राधिकरण खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान टीम पर कुछ लोगों ने तेजाब फेंकने की भी धमकी दी, जिसके बाद प्राधिकरण की टीम को बुलडोजर के साथ वापस लौटना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास अवैध कॉलोनियां बनी हुई हैं, जिसमें सैकड़ों मकान बने हुए हैं. बुधवार सुबह 10 बजे के करीब प्राधिकरण की टीम भारी संख्या में फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर इन्हीं अवैध कॉलोनियों को तोड़ने के लिए पहुंची. प्राधिकरण की टीम के साथ बुलडोजर देख आसपास के लोग भड़क गए और भारी संख्या में अवैध कॉलोनी में रहने वाले लोग इकट्ठा हो गए.
टकराव की स्थिति के बाद लौट गई टीम
भीड़ के विरोध के बाद टकराव जैसी स्थिति को देख प्राधिकरण की टीम बुलडोजर लेकर वापस आ गई. बताया जा रहा है कि प्राधिकरण की टीम चार बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची थी, हालांकि भीड़ को देख बुलडोजर कहीं भी नहीं चल सका.
दर्जनों अवैध फार्म हाउस पर चलाया था बुलडोजर
बता दें कि प्राधिकरण लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. इससे पहले प्राधिकरण ने यमुना पुस्ता में बने दर्जनों अवैध फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाया गया था. वहीं सेक्टर-8 में बने अवैध झुग्गियों पर भी प्राधिकरण की टीम ने हाल ही में पीला पंजा चलाया था. प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि शहर में बने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है और आगे भी करता रहेगा.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







