
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इस रूट पर ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, जानें से पहले जरूर चेक करें लिस्ट
AajTak
भारतीय रेलवे समय-समय पर कई रूट की ट्रेनों को कैंसिल या रि-शेड्यूल करता है. उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल शाहगंज जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है. इसी वजह से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
ट्रेनों को समयबद्ध और सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए भारतीय रेलवे लगातार तकनीकी बदलाव भी करता रहता है. इसी कड़ी में उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल शाहगंज जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है, जिसके कारण कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है.
भारतीय रेलवे की जानकारी के मुताबिक, उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में शाहगंज स्टेशन यार्ड रीमोडलिंग कार्य के संबंध में नॉन इंटरलोकिंग कार्य के कारण अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस और अहमदाबाद-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
इन ट्रेनों के मार्ग में किया गया परिवर्तन
अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन संख्या 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस 25, 27, 29 सितंबर और 02 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग वाया बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलेगी. इस दौरान यह ट्रेन दरियाबाद, रुदौली, सोहावल, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोसाईगंज, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़, मुहम्मदाबाद, मऊ, रसड़ा, बलिया और सुरेमनपुर स्टेशनों पर नहीं जाएगी.
उसी तरह दरभंगा से चलने वाली ट्रेन संख्या 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 23, 25, 28, 30 सितंबर और 02 व 05 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग वाया छपरा-गोरखपुर-गोंडा- बाराबंकी के रास्ते चलेगी. इस दौरान यह ट्रेन सुरेमनपुर, बलिया, रसड़ा, रसड़ा, मऊ, मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, मालीपुर, अकबरपुर, गोसाईगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, सोहावल, रुदौली और दरियाबाद स्टेशनों पर नहीं जाएगी.
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










