
नॉनवेज बैन पर DU के हंसराज कॉलेज में बढ़ता जा रहा बवाल, SFI कल करेगा जोरदार प्रदर्शन
AajTak
दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में नॉनवेज बैन कर दिया गया है. पिछले साल फरवरी से हॉस्टल और कैंटीन में नॉनवेज नहीं मिल रहा है. प्रिंसिपल ने भी आदेश वापस लेने से मनाकर दिया है. वहीं गुस्साए छात्रों ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. छात्र संगठन एसएफआई कल प्रदर्शन करेगा.
दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में नॉनवेज बैन करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस फैसले के विरोध में छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की हंसराज कॉलेज इकाई ने 20 जनवरी को प्रदर्शन करने का फैसला किया है.
SFI ने आरोप लगाते हुए कहा कि परिसर का भगवाकरण करने की कोशिश हो रही है. मांसाहारी भोजन पर लगे बैन के खिलाफ परिसर में निराशा पनप रही है. 20 जनवरी को हंसराज हॉस्टल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.
एसएफआई ने आरोप लगाया कि ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां हंसराज प्रशासन ने होस्टल में रूम में रखे अंडे तक जब्त कर लिए हैं. हमने हंसराज होस्टल में एक सर्वे कराया था और इसमें पाया कि लगभग 75 प्रतिशत छात्र मांसाहारी थे, जबकि कॉलेज के प्रिंसिपल का दावा था कि 90 प्रतिशत छात्र शाकाहारी हैं.
पिछले साल फरवरी से नहीं मिल रहा नॉनवेज
छात्रों के मुताबिक फरवरी 2022 में जब कॉलेज खुले तो कैंटीन और छात्रावास में मांसाहारी भोजन देना बंद कर दिया गया था. मांसाहारी भोजन बंद करने को लेकर किसी आदेश के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई. छात्र संगठन ने कहा है कि मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध के खिलाफ कॉलेज परिसर में विरोध हो रहा है. अब हंसराज छात्रावास के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा.
कॉलेज का आदेश वापस लेने से इनकार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










