
नेहरू ने 4 बार, इंदिरा ने 3 बार तो नरेंद्र मोदी ने 9 बार... जानें भारत के किस प्रधानमंत्री ने कितनी बार किया अमेरिका दौरा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह क्वाड समिट के अलावा कई बड़े आयोजनों में हिस्सा लेंगे. पीएम 21 तारीख को क्वाड में हिस्सा लेने के बाद 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी अपने दौरे के आखिरी दिन 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र के 'समिट ऑफ द फ्यूचर' में भी हिस्सा लेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे. पेंसिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय प्रवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उनका स्वागत किया. यह नरेंद्र मोदी की बतौर प्रधानमंत्री नौवीं अमेरिका यात्रा है. वह एकलौते ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने इतनी बार अमेरिका का दौरा किया है.
नरेंद्र मोदी से पहले मनमोहन सिंह ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री रहे हैं, जिन्होंने 8 बार अमेरिका की यात्रा की. वहीं देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 4 बार, अटल बिहारी वाजपेयी ने भी 4 बार, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने 3-3 बार, पी.वी. नरसिम्हा राव ने 2 बार और मोरारजी देसाई व आई.के. गुजराल 1-1 बार अमेरिका के दौरे किया था.
कौन-से प्रधानमंत्री ने कब-कब किया अमरेकिा का दौरा-
1. पंडित जवाहरलाल नेहरू (1947-1964) यात्राएं: 4 बार कब की यात्राएं: 1949, 1956, 1960, 1961
2. इंदिरा गांधी (1966-1977, 1980-1984) यात्राएं: 3 बार कब की यात्राएं: 1966, 1968, 1970
4. मोरारजी देसाई (1977-1979) यात्रा: 1 बार कब: 1978

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










