
नेशनल हाईवे-26 पर हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार Ambulance, मरीज समेत दो की मौत
AajTak
ओडिशा के कालाहंडी जिले में मरीज को ले जा रही Ambulance सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. हादसे में मरीज समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, ड्राइवर समेत 4 लोग इसमें घायल हुए हैं. उनका अस्पताल में इलाज जारी है. Ambulance जयपटना से भवानीपटना जा रही थी.
ओडिशा के भवानीपटना में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना कालाहंडी जिले में नेशनल हाईवे-26 के महिचाला क्षेत्र की है. यहां मरीज को अस्पताल ले जा रही Ambulance सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि Ambulance के परखच्चे उड़ गए.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, Ambulance जयपटना स्थास्थ्य केंद्र से मरीज को लेकर भवानीपटना अस्पताल जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में Ambulance सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. मरने वाले दो लोगों में मरीज सुनीता दुर्गा और हेल्पर डंबरू साबर शामिल हैं. सुनीता कपूरमल गांव की रहने वाली थी.
वहीं, हादसे में Ambulance ड्राइवर समेत 5 लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण हादसा हुआ है. फिलहाल ड्राइवर समेत अन्य घायलों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही मृतकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
सड़क हादसों का पिछले पांच सालों का आंकड़ा बता दें, ओडिशा में सड़कों पर तेज रफ्तार और चालकों की लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है. पिछले 5 सालों में प्रदेश की सड़कों पर करीब 25 हजार लोगों की मौत हुई है. बीते सालों में औसतन सड़क दुर्घटना के कारण प्रतिदिन 14 लोगों की मौत हुई है. वहीं, 2021 में कुल हादसों का करीब 50 प्रतिशत केवल बाइकर्स की मौत हुई है. प्रदेश में 2017 के दौरान सड़क हादसों में करीब 4790 लोगों की मौत हुई है. वहीं, 2018 में 5315, 2019 में 5333, 2020 में 4738 और 2021 में 5081 लोगों ने जान गंवाई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










