
नेशनल हाइवेज 100% कैशलेस बनाने के लिए NHAI का ‘Free FASTag' अभियान, जानें पूरी डिटेल
AajTak
देश में नेशनल हाईवे (NH) पर टोल कलेक्शन के लिए FASTag को 16 फरवरी से अनिवार्य कर दिया गया है. NHAI का कहना है कि नेशनल हाइवेज को 100% कैशलेस बनाने के लिए वह Free FASTag अभियान भी चलाएगा. जानें इससे जुड़ी और जानकारी...
देश में राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) का प्रबंधन करने वाले National Highway Authority of India (NHAI) का कहना है कि देश में 15-16 फरवरी की मध्यरात्रि 12 बजे से FASTag को अनिवार्य किया गया. इसकी वजह से दो दिन के भीतर 2.5 लाख से अधिक FASTag खरीदे गए. NHAI ने एक बयान में कहा कि 17 फरवरी 2021 को देशभर के नेशनल हाइवे पर FASTag से 95 करोड़ रुपये का टोल कलेक्शन किया गया. यह FASTag से कलेक्ट होने वाले टोल का सबसे ऊंचा स्तर है. NHAI ने कहा कि देश में FASTag से टोल कलेक्शन 87% तक पहुंच गया है. इसमें 7% की वृद्धि मात्र दो दिन में देखी गई है. देश में करीब 100 टोल प्लाजा ऐसे हैं जहां 90% टोल कलेक्शन FASTag से हो रहा है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












