
'नेशनल सिक्योरिटी के मद्देनजर आधार रजिस्ट्रेशन को फलुप्रूफ बनाएं...', दिल्ली CM रेखा गुप्ता को LG ने लिखा पत्र
AajTak
उपराज्यपाल के प्रधान सचिव आशीष कुंद्रा ने दिल्ली के मुख्य सचिव को लिखे एक पत्र में कहा,
दिल्ली (Delhi) के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रेखा गुप्ता सरकार से राष्ट्रीय राजधानी में आधार रजिस्ट्रेसन को 'फुलप्रूफ' बनाने को कहा है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एलजी ने कहा कि अवैध प्रवासियों द्वारा यह दस्तावेज़ प्राप्त करने से राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ा असर पड़ सकता है.
उपराज्यपाल के प्रधान सचिव आशीष कुंद्रा ने दिल्ली के मुख्य सचिव को लिखे एक पत्र में कहा कि उपराज्यपाल के संज्ञान में आया है कि कई मामलों में अवैध प्रवासी 'झूठे दस्तावेज़ों या गलत जानकारी' के जरिए आधार कार्ड हासिल करने में कामयाब रहे हैं.
'नए सिरे से विचार करने की जरूरत...'
पत्र में कहा गया है कि इसका बड़े स्तर पर प्रभाव पड़ता है क्योंकि कुछ लोग अन्य डॉक्यूमेंट्स (पासपोर्ट और मतदाता पहचान पत्र) हासिल कर लेते हैं, जिनसे उनकी नेशनलिटी स्टैब्लिश होती है और वे तमाम सरकारी योजनाओं का फायदा उठाते हैं और स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार के मौकों पर असर डालते हैं.
पत्र में कहा गया है कि दिल्ली सरकार में आधार (एनरोलमेंट और अपडेट) रेगुलेशन, 2016 के तहत रजिस्ट्रारों को सौंपी गई ज़िम्मेदारियों पर नए सिरे से विचार करने की जरूरत है, जिससे क्षेत्र के स्तर पर लागू किए जाने की प्रक्रिया, निगरानी और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुनिश्चित किया जा सके.
यह भी पढ़ें: दिल्ली सीएम की शपथ से पहले एलजी ने क्यों पेश कर दिया यमुना सफाई का प्लान?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










