
नेपाल से 2 किलो यूरेनियम बिहार ला रहे थे 15 तस्कर, पकड़े गए, सीमा पर अलर्ट
AajTak
नेपाल पुलिस ने अलग-अलग होटलों से छापेमारी कर दो किलो यूरेनियम के साथ 15 तस्करों को पकड़ा है. पकड़े गए तस्कर ये यूरेनियम लेकर अररिया जिले के जोगबनी बॉर्डर से सीमा पार कर बिहार में प्रवेश की फिराक में थे. नेपाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है.
बिहार में फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल के खुलासे के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं. सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता के बावजूद राष्ट्रविरोधी तत्व भी अपने काम को अंजाम देने में लगे हैं. बिहार के सीमांचल इलाके में स्लीपर सेल भी पूरी तरह सक्रिय हैं. भारत और नेपाल की सीमा के पास विराटनगर से दो किलो यूरेनियम का बरामद होना इस बात की गवाही देता है.
यूरेनियम मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि फुलवारी शरीफ मॉड्यूल के खुलासे के तुरंत बाद यूरेनियम का मिलना किसी खतरनाक साजिश का परिणाम तो नहीं. जानकारी के मुताबिक नेपाल की पुलिस ने यूरेनियम के साथ 15 तस्करों को गिरफ्तार किया है. कहा जा रहा है कि सभी 15 तस्कर पकड़े गए यूरेनियम लेकर बिहार जा रहे थे.
बताया जाता है कि ये सभी बिहार के अररिया के जोगबनी बॉर्डर से भारत में प्रवेश करने वाले थे. उनका टारगेट पहले बिहार में प्रवेश करना था. विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में यूरेनियम का पकड़ा जाना जरूर किसी बड़ी घटना की साजिश की ओर इशारा करता है. खुफिया विभाग के मुताबिक इतनी बड़ी मात्रा में यूरेनियम का इस्तेमाल राष्ट्रविरोधी तत्व ही करते हैं.
क्या कहती है नेपाल पुलिस
वहीं इस मामले में नेपाल के मोरंग जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शांतिराज कोईराला ने मामले की पुष्टि की है. नेपाल के मोरंग जिले के एसपी शांतिराज कोईराला ने कहा है कि यूरेनियम की काठमांडू के रास्ते भारतीय सीमा में एंट्री कराई जानी थी. हालांकि, उससे पहले ही नेपाल पुलिस ने तस्करों को अलग-अलग होटलों से धर दबोचा.
सीमांचल में पैर जमा रहे हैं स्लीपर सेल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










