
नेपाल में सुशीला सरकार का बड़ा फैसला... प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले Gen-Z को मिलेगा शहीद का दर्जा, 17 सितंबर को राष्ट्रीय शोक
AajTak
सुशीला कार्की की नई कैबिनेट ने पहला महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 17 सितंबर को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है, जो Gen Z आंदोलन के दौरान शहीद हुए युवाओं को सम्मानित करता है.
नेपाल में सुशीला कार्की के सरकार के गठन के बाद देश धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है. सोमवार को सुशीला कार्की कैबिनेट का विस्तार हुआ और कैबिनेट में तीन नवनियुक्त मंत्री को शामिल किया गया. सुनहरे इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए नेपाल नई कैबिनेट ने अपना पहला महत्वपूर्ण फैसला करते हुए 17 सितंबर को राष्ट्रीय शोक घोषित करने का निर्णय लिया है. यह शोक Gen-Z प्रदर्शन के दौरान मारे गए सभी युवाओं की वीरता और बलिदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है.
नेपाल में Gen-Z यानि युवाओं के आंदोलन ने महज़ चार दिनों के अंदर सरकार को गिरा दिया और अपने पसंद से नए सरकार का गठन किया. राजधानी काठमांडू, पोखरा, बुटवल समेत देशभर में जगह-जगह ओली सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए.
इस प्रदर्शन में युवाओं ने सामाजिक और राजनैतिक न्याय की मांग करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी. इस आंदोलन में 72 लोगों की जान चली गई. इसमें 59 प्रदर्शनकारी, 10 ज़ैल कैदी और तीन सुरक्षा कर्मी शामिल हैं. घायलों की संख्या भी दो हज़ार के पार है.
जान गंवाने वाले Gen-Z को मिलेगा शहीद का दर्जा
सुशीला कार्की की कैबिनेट सरकार ने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले युवाओं को शहीद का दर्जा देने का ऐलान किया है. यह फैसला उनके बलिदान को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. 17 सितंबर को देशभर में झंडा युवाओं के सम्मान में आधा झुका रहेगा.
यह भी पढ़ें: नेपाल की नई प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए PM मोदी ने 'RIGHT... मिसेज सुशीला कार्की' क्यों लिखा?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










