
नेपाल ने चीनी कंपनी को नए नोट छापने का कॉन्ट्रैक्ट दिया, भारत के साथ नक्शा विवाद गहराया
AajTak
नेपाल के करेंसी नोट अब चीन की सरकार कंपनी छापने जा रही है. नेपाल सरकार की ओर से चीन के कंपनी को अनुमति मिल गई है. यह पहली बार होगा कि नेपाल के करेंसी नोट पर किसी का सिग्नेचर भी होगा. इस बार नोट में रोडोडेंड्रॉन फूल भी नज़र आने वाले हैं.
नेपाल ने अपने नए बैंक नोट छापने का काम चीन की एक सरकारी प्रिंटिंग कंपनी को सौंपा है. इस कंपनी का नाम है चाइना बैंक नोट प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन. नेपाल के सेंट्रल बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) के मुताबिक, अब यही कंपनी नेपाल के 50, 500 और 1,000 वाले करेंसी नोट छापेगी.
नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल ने बताया कि इस कंपनी को हाल ही में अनुबंध दिया गया है. अब यह कंपनी अगले 9 महीनों के भीतर नोटों की डिजाइन बनाएगी, उन्हें प्रिंट करेगी और नेपाल को सप्लाई भी करेगी.
इसके लिए नोट का पूरा डिजाइन पहले बैंक को भेजा जाएगा, बैंक के अप्रूवल के बाद ही असली प्रिंटिंग शुरू होगी.
हजार के नए नोट में क्या खास होगा
हाल ही में इसी चीनी कंपनी को नेपाल के 1,000 वाले 430 मिलियन (43 करोड़) नोटों की डिजाइन और प्रिंटिंग का काम भी दिया गया था.
इन नए नोटों में सबसे खास बात यह होगी कि इनमें नेपाल के राष्ट्रीय फूल “रोडोडेंड्रॉन” यानी लाल बुरांस की सात तस्वीरें होंगी. ये सात फूल नेपाल के सात प्रांतों का प्रतीक होंगे. यह फीचर पुराने हजार के नोट में नहीं था - यानी ये नोट देखने में पहले से नए और अलग होंगे.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











