
'नेताओं का मजाक उड़ाना कानून के खिलाफ नहीं, मैं माफी नहीं मांगूंगा...' शिंदे पर टिप्पणी के बाद बोले कुणाल कामरा
AajTak
कुणाल कामरा ने कहा, ' मैं पुलिस और अदालतों के साथ किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए सहयोग करने को तैयार हूं जो मेरे खिलाफ की जाए. लेकिन क्या कानून उन लोगों के खिलाफ निष्पक्ष और समान रूप से लागू होगा, जिन्होंने यह तय किया है कि एक मजाक से नाराज होने का उचित जवाब तोड़फोड़ है?'
स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोमवार को कहा कि वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे. उन्होंने उस जगह पर तोड़फोड़ की आलोचना की, जहां उनका कॉमेडी शो रिकॉर्ड किया गया था.
36 वर्षीय कॉमेडियन ने एक लोकप्रिय हिंदी फिल्म के गाने के बोल को संशोधित करके अपने शो में शिंदे के सियासी करियर पर कटाक्ष किया था. इसके बाद महाराष्ट्र में एक बवाल मच गया और सोमवार पूरे दिन हंगामा चलता रहा है. अब इस पर कामरा ने प्रतिक्रिया दी है.
नहीं मांगूंगा माफी
एक्स पर जारी अपने लंबे बयान में कामरा ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर उनका नंबर लीक करने या उन्हें लगातार कॉल करने में व्यस्त हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि यह सब मेरे वॉयसमेल पर चला जाता है, जहां उन्हें "वही गाना" सुनाया जाएगा, जिससे वे नफरत करते हैं.
यह भी पढ़ें: 'मेरी कॉमेडी के लिए हैबिटैट जिम्मेदार नहीं', स्टूडियो में तोड़फोड़ के बाद बोले कुणाल कामरा
कामरा ने एक्स पर लिखा, "मैं माफ़ी नहीं मांगूंगा... मुझे इस भीड़ से डर नहीं लगता और मैं अपने बिस्तर में छिपकर इस घटना के शांत होने का इंतज़ार नहीं करूंगा." उन्होंने आगे कहा कि मैंने जो कहा, वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी कह चुके हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










