
नेतन्याहू ने हिज्बुल्लाह के जले पर छिड़का नमक! ट्रंप को गिफ्ट किया 'गोल्डन पेजर'
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से कहा गया कि यह गिफ्ट लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल के ऑपरेशन का प्रतीक है, जिसमें पेजर ब्लास्ट से हिज्बुल्लाह के कई आतंकियों को मार गिराया गया था.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद उन्हें एक खास तोहफा दिया है. व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात के बाद नेतन्याहू ने उन्हें गोल्डन पेजर गिफ्ट किया है.
पीएम नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से इसकी पुष्टि की गई है कि गोल्डन पेजर तोहफे के तौर पर ट्रंप को भेंट किया गया है. यह गिफ्ट लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल के ऑपरेशन का प्रतीक है, जिसमें पेजर ब्लास्ट से हिज्बुल्लाह के कई आतंकियों को मार गिराया गया था.
लेबनान में कैसे हुए थे ब्लास्ट?
लेबनान और सीरिया के सीमावर्ती इलाकों में पिछले साल सितंबर में धड़ाधड़ पेजर्स में धमाके हुए थे. लेबनान की राजधानी बेरूत और दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों विशेष रूप से पूर्वी बेका वैली में पेजर में सीरियल ब्लास्ट होने शुरू हुए थे. इन इलाकों को हिजबुल्लाह का गढ़ माना जाता है. इसके बाद लेबनान में वॉकी-टॉकी के अलावा सोलर पैनल और हैंड हेल्ड रेडियो में भी ब्लास्ट हुए थे. लेबनान के बेरूत समेत कई शहरों में घरों के सोलर सिस्टम में भी धमाके हुए थे.
हिज्बुल्लाह द्वारा कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर्स में हुए धमाकों में 3000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे और करीब 40 की मौत हुई थी. घायलों में हिज्बुल्लाह के लड़ाके और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल थे. इस हमले में ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी भी घायल हुए थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









