
नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा की होगी वीडियोग्राफी, नल्हड़ मंदिर के पहाड़ पर रहेगी पुलिस की तैनाती
AajTak
22 जुलाई को नूंह में होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बार पूरी यात्रा की ड्रोन से नजर रखी जाएगी और यात्रा की वीडियोग्राफी भी की जाएगी. साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर बनाई हुई है. किसी प्रकार के गलत व भड़काऊ पोस्ट डालने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी.
नूंह में 22 जुलाई को होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस खासी अलर्ट है. इस बार पूरी यात्रा की वीडियोग्राफी होगी और ड्रोन कैमरे से पूरी यात्रा पर नजर रखी जाएगी. साथ ही यात्रा को ध्यान में रखते हुए पुलिस कई रूट्स को डायवर्ट भी करने की योजना बना रही है.
वहीं, पिछले साल की तरह कोई अप्रिय घटना न हो. उसके लिए नूंह पुलिस-प्रशासन कई योजनाएं बना रहा है. इसके साथ ही पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर यात्रा में आने वाले लोगों के हथियार, लाठी-डंडे और तेज म्यूजिक सिस्टम पर भी रोक लगा दी है.
इस संबंध में नूंह के एसपी विजय प्रताप ने बताया कि यात्रा के दौरान 22 जुलाई को भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. पिछले साल की तुलना में इस बार पुलिस बल अधिक रहेगा. नूंह में केएमपी सहित अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों की चेकिंग होगी. पिछले साल जिस नल्हड़ मंदिर के पहाड़ से उपद्रवियों द्वारा फायरिंग की गई थी. उस पर इस बार पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.
'दोनों समुदाय के लोगों के साथ हुई बैठक'
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है. पुलिस इस बार किसी भी कमी के मूड नहीं है. इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है. जिले की सभी सीमाओं को सील कर जिले में आने-जाने वालों को जांच की जाएगी. प्रशासन की ओर से कई बैठकें भी दोनों समुदाय के लोगों के साथ हुई हैं.
सोशल मीडिया पर होगी नजर: पुलिस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










