
नीले ड्रम के बाद अब हरा बक्सा... घर के अंदर ही बंद था 4 दिन से लापता महिला का शव, भाई ने तोड़ा ताला तो हुआ खुलासा
AajTak
Maihar News: धार्मिक नगरी मैहर में महिला के इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके से न सिर्फ चर्चाओं का बाजार गर्म है, बल्कि दहशत का माहौल है. हालांकि, पुलिस ने जल्द ही संदिग्ध मौत से पर्दा उठाने की बात कही है.
नीले ड्रम के बाद अब मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी मैहर में बॉक्स में महिला का शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस को एक घर के अंदर बक्से में बंद महिला का शव मिला. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पूरा घटनाक्रम मौहर के महाराजा नगर के आंध्रा टोला का है. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अनीता चौधरी (40) 27 अगस्त से लापता थी और अपने घर पर अकेले रहती थी. संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो घर के एक बक्से के अंदर से उनका शव बरामद हुआ. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है. वहीं, इस घटना से पूरे इलाके से न सिर्फ चर्चाओं का बाजार गर्म है, बल्कि दहशत का माहौल है. हालांकि पुलिस ने जल्द ही संदिग्ध मौत से पर्दा उठाने की बात कही है.
मैहर के महाराजा नगर अंध्राटोला में अनीता चौधरी का शव घर के एक बक्से से मिला है. अनीता चौधरी अपने पति की मृत्यु के बाद अकेले रहती थी. उसके 2 बेटे मुंबई में काम करते हैं और बेटी राजस्थान में अपनी बुआ के पास रहती है.
बताया जा रहा है कि अनीता पिछले तीन दिनों से लापता थी. छोटे भाई संतोष चौधरी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट देवीजी चौकी में दर्ज कराई थी. इसके बाद जब, संतोष अपने एक रिश्तेदार के साथ अनीता के घर पहुंचे. घर में ताला लगा था और कोई हलचल नहीं थी. जब उन्होंने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो घर से तेज बदबू आ रही थी.
संतोष ने बताया, "मेरी बहन तीन दिन से लापता थी. मैं उसकी तलाश में था और हर जगह पता लगा रहा था. फिर मैं अपने रिश्तेदार के साथ यहां आया और ताला तोड़कर अंदर गया. अंदर तेज बदबू थी और बक्से के नीचे खून के धब्बे भी दिखाई दिए. हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी." रविवार की देर रात घटना की सूचना मिलने पर मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने सतना से डॉग स्क्वाड टीम को भी बुलाया. पुलिस ने जांच के दौरान घर में रखे एक बक्से को खोला, जिसमें से कपड़े में लिपटा हुआ अनीता चौधरी का शव मिला. पुलिस ने देर रात फिलहाल घर को सील कर दिया था है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर भी मिले हैं जिनके आधार पर आरोपी तक पहुंचने की जुगत में है. पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया ये हत्या का मामला है और पुलिस जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठाएगी.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










