
नीरव मोदी केस ने दिला दी तेजा की याद, 1971 में इंदिरा गांधी ने तीन देशों से लड़कर कराया था प्रत्यर्पण
AajTak
तेजा 1960 के दशक में एक चालबाज शख्स था. जवाहरलाल नेहरू और मोरारजी देसाई सहित राजनीतिक और वित्तीय अधिकारियों के साथ घनिष्टता रखने की डींगे मारता था. राजीव और संजय गांधी की शिक्षा और यूके में रहने के खर्च उठाने को लेकर झूठा प्रचार करता था. इस दौरान उस पर गलत तरीके से टैक्स चोरी करने का आरोप लगा. तेजा इसके बाद देश छोड़कर फरार हो गया क्योंकि उस पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी.
देश के बैंकों से हजारों करोड़ का कर्ज लेकर फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मामले में लंदन की कोर्ट ने बीते दिनों अहम फैसला सुनाया. इस फैसले के बाद भारत में उसके प्रत्यर्पण की संभावना बढ़ गई है. नीरव मोदी के मामले ने लोगों को एक और भगोड़े जयंती धर्म तेजा की याद दिला दी है. इस शख्स पर भारतीय कानून के तहत करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी का आरोप था. इंदिरा गांधी के शासनकाल में तीन अलग-अलग देशों- संयुक्त राज्य अमेरिका, कोस्टा रिका और यूनाइटेड किंगडम की अदालतों में केस लड़कर इस आरोपी के प्रत्यर्पण के लिए उन्हें मजबूर किया गया था.1971 में जयंती धर्म तेजा को वापस भारत लाया गया था. (तस्वीर - Getty) Escaped: True Stories of Indian Fugitives in London नाम की किताब में लंदन के पत्रकार दानिश और रूही खान ने तीन महाद्वीपों में तेजा के खिलाफ भारत सरकार की कोशिशों और उसे प्रत्यर्पण के जरिए देश वापस लाने की कवायद को बेहद रोमांचक तरीके से पेश किया है. तेजा 1960 के दशक में एक चालबाज शख्स था. जवाहरलाल नेहरू और मोरारजी देसाई सहित राजनीतिक और वित्तीय अधिकारियों के साथ घनिष्टता रखने की डींगे मारता था. राजीव और संजय गांधी की शिक्षा और यूके में रहने के खर्च उठाने को लेकर झूठा प्रचार करता था. इस दौरान उस पर गलत तरीके से टैक्स चोरी करने का आरोप लगा. तेजा इसके बाद देश छोड़कर फरार हो गया क्योंकि उस पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी. (तस्वीर - Getty) कोस्टा रिका के राष्ट्रपति जोस फिगरेस ने तेजा और उनकी पत्नी को राजनीतिक शरण दी और देश के सुप्रीम कोर्ट में भी उनका बचाव किया. तेजा ने वहां केस जीत लिया था लेकिन बाद में किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया. 24 जुलाई 1970 को, तेजा को हीथ्रो हवाई अड्डे पर उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब वह स्विट्जरलैंड की उड़ान के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था. (तस्वीर - Getty)
Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









