
'नीतीश PM पद के उम्मीदवार नहीं', ललन सिंह का बयान... RCP के हटने के बाद भी JDU में कलह जारी?
AajTak
RCP सिंह JDU से निकलकर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. बावजूद इसके JDU में खींचतान खत्म होती नहीं दिख रही. JDU पोस्टर के साथ बाकी तरीकों से नीतीश कुमार को पीएम प्रोजेक्ट करने में लगी है. वहीं JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन सब बातों को खारिज कर रहे हैं.
बिहार में महागठबंधन की सरकार बन जाने के बाद भी JDU के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. नीतीश कुमार को लेकर मंत्री और JDU नेता श्रवण कुमार और उसके उलट राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान के बाद ऐसा लग रहा है.
एक तरफ JDU पोस्टर के साथ बाकी तरीके से और अपनी आगामी बैठक में नीतीश कुमार को पीएम प्रोजेक्ट करने में लगी है. वहीं JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन सब बातों को खारिज कर रहे हैं. सवाल ये है कि आखिर महागठबंधन के साथ जाने के बाद नीतीश कुमार एक फ्रंट पर पीएम उम्मीदवार बताये जा रहे हैं और वहीं दूसरी ओर ललन सिंह सभी कयासों को खत्म कर दे रहे हैं. आखिर माजरा क्या है किसी को समझ में नहीं आ रहा है.
नीतीश पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं - बोले ललन सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि JDU का लक्ष्य बहुत बड़ा है. बीजेपी के विरुद्ध देश भर की सभी पार्टीयों को एकजुट कर एक मंच पर लाना और एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करना. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कहीं से पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं. ये मीडिया के दिमाग की उपज है, जिसे एजेंडे के तहत चलाया जा रहा है.
JDU के राष्ट्रीय परिषद की बैठक पर ललन सिंह ने कहा कि सभी राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों से विमर्श विचार किया जाएगा और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि JDU का स्टैंड साफ है कि नीतीश कुमार देश के सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने का प्रयास करेंगे लेकिन प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नहीं हैं. इससे पहले नीतीश कुमार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि नीतीश 2024 में लाल किले पर झंडा फहराएंगे.
ललन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी पार्टियों के एकजुट करने का मामला अभी गर्भधारण की अवस्था में भी नहीं पहुंचा है. अभी कैसे बता दिया जाए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










