
नीतीश सरकार से मांझी की पार्टी ने समर्थन लिया वापस, संतोष सुमन बोले- विकल्प तलाशने आएंगे दिल्ली
AajTak
HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने समर्थन वापसी का पत्र राज्यपाल को दिया है. हम के नेता सोमवार को राजभवन पहुंचे थे. HAM के बिहार विधानसभा में 4 विधायक हैं. समर्थन वापसी के बावजूद नीतीश सरकार के पास विधानसभा में बहुमत बाकी है. हालांकि हम महागठबंधन से पहले ही बाहर हो चुकी है.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने सोमवार को राज्य में नीतीश कुमार सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया. मांझी के बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि उन्होंने समर्थन वापसी का पत्र सौंपने के लिए बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मिलने का समय मांगा है. इसके बाद वह राजभवन पहुंचे और अपना समर्थन वापसी की पत्र सौंप दिया.
पिछले हफ्ते नीतीश कैबिनेट से दिया था इस्तीफा सुमन ने पिछले हफ्ते ही नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इस दौरान नीतीश कुमार पर जद (यू) में अपनी पार्टी के विलय का दबाव बनाने का आरोप लगाया था. सुमन ने कहा कि वह विकल्प तलाशने के लिए बाद में दिल्ली आएंगे और अगर भाजपा नीत गठबंधन उन्हें निमंत्रण देता है तो वह एनडीए के आमंत्रण पर विचार करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि, हम तीसरा मोर्चा स्थापित करने का विकल्प भी खुला रख रहे हैं. '
पिछले साल ही महागठबंधन में शामिल हुई थी मांझी की पार्टी उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ दिल्ली में होने वाली बैठक की अपुष्ट खबरों के बारे में पूछे गए सवालों को भी टाल दिया. चार विधायकों के साथ HAM, पिछले साल 'महागठबंधन' में शामिल हो गई थी. 243 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के करीब 160 विधायक हैं. इसमें जद (यू), राजद और कांग्रेस के अलावा तीन वामपंथी दल शामिल हैं जो सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं.3-4 दिनों में हो सकता है थर्ड फ्रंट पर फैसला नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे के बाद हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने थर्ड फ्रंट की संभावना जताई है. इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और संतोष सुमन सोमवार शाम 8.30 बजे दिल्ली जाएंगे. संतोष सुमन ने कहा कि 3-4 दिनों में थर्ड फ्रंट पर फैसला हो सकता है. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व में सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई था. यह बैठक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय और जीतन राम मांझी के आवास पर हुई. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी शामिल हुए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










