
नीतीश या तेजस्वी... 14 नवंबर को कौन जीतेगा? 2 चरणों में चुनाव तो किसका लगेगा दांव
AajTak
बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी और 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे. चुनाव आयोग ने इस बार बिहार से 17 नए इनीशिएटिव शुरू किए हैं, जिनमें वोटर हेल्पलाइन और SIR शामिल हैं. ये इनीशिएटिव आगे चलकर पूरे देश में लागू किए जाएंगे.
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ आज से बिहार की वोटिंग और नतीजों का काउंटडाउन शुरू हो गया है. बिहार में दो चरणों में, 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग के बाद 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है और उसी दिन बिहार की सियासत में चाचा यानी नीतीश कुमार और भतीजा यानी तेजस्वी यादव के बीच की सियासी लड़ाई का परिणाम आएगा.
अबकी बार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दावा किया कि बिहार से 17 नए इनीशिएटिव शुरू हो रहे हैं, जो आगे पूरे देश में लागू होंगे. इसमें SIR, और 1950 वोटर हेल्पलाइन शामिल है. चुनाव आयोग ने शुद्ध मतदाता सूची की भी बात की और कहा कि बिहार का चुनाव 'mother of all elections' है.
कैसी है NDA और महागठबंधन की तैयारी?
चुनाव आयोग अबकी बार सबसे अच्छा चुनाव कराने की तैयारी का दावा कर रहा है. तो इधर NDA और महागठबंधन की तैयारी कैसी है, ये लाख टके का सवाल है. अभी दोनों खेमों ने सीट बंटवारे का ऐलान नहीं किया है. वोटिंग के पहले चरण में नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है, यानी सिर्फ 11 दिन बचे हैं. वोटिंग के दूसरे चरण में नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है, यानी सिर्फ 14 दिन बचे हैं.
'मदर ऑफ ऑल इलेक्शन'
चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 'बिहार का चुनाव मदर ऑफ ऑल इलेक्शन है'. इसी से तय हो गया कि अबकी बार का बिहार चुनाव सिर्फ राजनीतिक दलों का नहीं, बल्कि चुनाव आयोग के लिए भी अग्निपथ है. चुनाव आयोग के वोटर परीक्षण पर मचे हंगामे के बाद घोषित हो रहे चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होंगे जबकि 14 नवंबर को बिहार के चुनाव का नतीजा आएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










