
नीतीश ने लालू परिवार के लिए किया था 'परमानेंट' आवास का इंतजाम, तेजस्वी के एक कदम ने छीन लिया आशियाना
AajTak
20 साल पहले बिहार में सत्ता बदली तो नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी को पूर्व सीएम होने के नाते राजधानी पटना में 10 सर्कुलर रोड पर सरकारी बंगला आवंटित किया था, जिसे अब उन्हें छोड़ना होगा. यह फैसला सरकार ने तेजस्वी यादव की ओर से दायर केस के चलते लिया है.
बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार पहले से भी अधिक मजबूत होकर सत्ता में आई है. नवनिर्वाचित मंत्रियों और विधायकों को सरकारी आवास दिए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले को खाली करने का आदेश दिया गया है. 20 साल से लालू परिवार जिस सरकारी आवास में रह रहा है, उसे अब छोड़ने की नोटिस दी गई है.
भवन निर्माण विभाग के द्वारा मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले को खाली करने की नोटिस दी गई है. इसके बदले उन्हें विधान परिषद के सदस्य होने के नाते पटना के हार्डिंग रोड पर बंगला 39 आवंटित किया गया है.
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला पूर्व मुख्यमंत्री होने की वजह से मिला हुआ था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दशक पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों को पटना में आवास देने का इंतजाम किया था, लेकिन तेजस्वी यादव के एक केस दायर करने के चलते ही अब उनसे आशियाना छिन रहा है.
नीतीश ने राबड़ी-लालू-मांझी के लिए किया था इंतजाम
मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद लालू यादव और राबड़ी देवी पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रह रहे थे. राबड़ी देवी को बंगला पूर्व मुख्यमंत्री होने की हैसियत से मिला हुआ था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साल 2005 में पहली बार सत्ता में आए तो उन्होंने बिहार के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए पटना में सरकारी आवास, सुरक्षा और अन्य सुविधाएं देने का फैसला किया था. इसके लिए नीतीश कुमार ने सरकारी नियमों में बदलाव किया, जिसके चलते राज्य के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को रहने के लिए आवास मिले थे.
नीतीश कुमार के फैसले से पूर्व सीएम राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव, जीतन राम मांझी और जगन्नाथ मिश्रा को पटना में आजीवन सरकारी आवास मिले हुए थे. राबड़ी देवी मुख्यमंत्री रहते हुए एक अणे मार्ग में रह रही थीं, क्योंकि बिहार में यह आवास मुख्यमंत्री के लिए है. लालू परिवार 1990 से लेकर 2005 तक पटना के एक अणे मार्ग पर रहा, लेकिन 2005 में सत्ता बदलने के बाद उनका पता भी बदल गया. एक अणे मार्ग के मुख्यमंत्री होने के नाते नीतीश कुमार रहने लगे और राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का बंगला आवंटित कर दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










