
नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात ने बढ़ाई राजनीतिक सुगबुगाहट, एक महीने के भीतर दूसरी बार मिले
AajTak
एक महीने के अंदर दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तेजस्वी यादव से मुलाकात हो गई है. इस बैठक ने राजनीति सुगबुगाहट बढ़ा दी है और अटकलों का बाजार गर्म है.
बिहार की सियासी फिजा में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हुई है. जातीय जनगणना को लेकर बिहार में सियासी पारा हाई है. इसी बीच तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से मुलाकात की. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से वन-टू-वन पूरे पौने घंटे तक मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई. मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि वो हर कीमत पर बिहार में जातीय जनगणना चाहते हैं और इसे पूरा होने तक वो प्रयास जारी रखेंगे.
मुख्यमंत्री से 45 मिनट मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जातीय जनगणना कराएंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही एक ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई जाएगी. इसपर देर होने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए कहा कि सबका अपना-अपना तरीका होता है काम करने का. तेजस्वी ने कहा कि फिलहाल उन्होंने अपने पैदल पदयात्रा के प्लान को कैंसिल कर दिया है. तेजस्वी ने कहा कि जिस मुद्दे को हमने उठाया है उसे अमलीजामा पहनाया जाएगा. अगर सरकार नहीं मानी तो हम सड़क पर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे.
आपको बता दें कि बिहार में जातीय जनगणना का मुद्दा पूरी तरह सियासी रूप से पक चुका है. अब बारी इसके फल खाने की है. और जदयू के साथ राजद इस मुद्दे पर पूरी तरह एक्शन में है. तेजस्वी यादव ने मंगलवार को इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया था. उन्होंने इस मुद्दे पर अब किसी भी तरह के विलंब को अस्वीकार करते हुए सरकार को 48 से 72 घंटे तक का अल्टीमेटम भी दे दिया था. उसके बाद तेजस्वी ने नीतीश कुमार से मिलने की इच्छा जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि मुलाकात के बाद ही सड़कों पर उतरने की बात का फैसला करेंगे. इससे पूर्व तेजस्वी ने पदयात्रा की बात कही थी और कहा था पटना से दिल्ली तक इस मामले को लेकर पदयात्रा करेंगे. इतना ही नहीं इस मसले पर वीआईपी के मुकेश सहनी और हम के जीतनराम माँझी भी तेजस्वी का साथ देने का वायदा किया था.
जातीय जनगणना के मुद्दे पर सोमवार को नीतीश कुमार ने बयान देते हुए कहा था कि केंद्र सरकार इसे नहीं करेगी. लेकिन राज्य सरकारों को इसकी अनुमति है. उन्होंने इस मसले पर बिहार के लोगों से राय लेने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि पहले बात करेंगे बैठक करेंगे और उसके बाद फैसला लेंगे. उन्होंने कहा था कि बिहार में जब यह होगी, तो पूरे तौर पर होगी. उसके लिए सब पार्टियों की मीटिंग होगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










