
'नीतीश को पीएम फेस बनने की जल्दबाजी नहीं,' मुख्यमंत्री की चर्चाओं पर बोले तेजस्वी यादव
AajTak
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार से हमने उन्हें (BJP) हटाया और अब केंद्र से हटाना है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार बखूबी चल रही है. समर्थक इस तरह का बयान देते रहते हैं. उन्होंने (नीतीश कुमार) भी स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी कोई लालसा नहीं है.
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 2023 में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह (नीतीश कुमार) सीएम हैं और हम उनके मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं. अभी उनके पास एकमात्र एजेंडा सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाना है. उन्हें पीएम कैंपेन का फेस बनने की कोई जल्दी नहीं है. तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. हमारी कोई लालसा नहीं है कुछ बनने की. हमारा एकमात्र लक्ष्य था कि भाजपा और RSS को गद्दी से कैसे हटाने का काम करें.
तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार से हमने उन्हें (BJP) हटाया और अब केंद्र से हटाना है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार बखूबी चल रही है. समर्थक इस तरह का बयान देते रहते हैं. उन्होंने (नीतीश कुमार) भी स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी कोई लालसा नहीं है. इन सभी चीजों पर चर्चा करने का यह कोई समय नहीं है.
जदयू नेताओं के बयान चर्चाओं में आए
हाल में जदयू के एक बड़े नेता ने भी बयान दिया और कहा कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति करेंगे और बिहार की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव संभालेंगे. एक अन्य नेता ने भी राजद-जदयू के बीच समझौता होने का दावा कर दिया था, जिसके बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फिलहाल, तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को चर्चाओं पर एक बार फिर विराम लगा दिया है.
नीतीश बोले थे- तेजस्वी यादव आगे बढ़ें
बता दें कि बिहार सरकार को लेकर पिछले कई दिनों से कयासबाजी का दौर चल रहा है. नेताओं के बयान भी चर्चाओं को तेज कर देते हैं. कुछ दिन पहले कयासों पर खुद सीएम नीतीश कुमार ने विराम लगाया था. नीतीश कुमार ने साफ किया था कि वे फूलपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं. उनका मकसद बस विपक्षी दलों को एकजुट करने का है और वह इसी में लगे हुए हैं. नीतीश कुमार ने आगे कहा कि वह चाहते हैं कि तेजस्वी यादव आगे बढ़ें और अन्य नौजवान आगे बढ़ें और खुद के लिए उन्हें कुछ नहीं चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










