
नीतीश को अब इस नेता के पाला बदलने का डर! कहा- इधर-उधर नहीं करना है, हम आगे बढ़ा देंगे
AajTak
बिहार के पूर्णिया में आयोजित महागठबंधन की रैली में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है. नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग जीतन राम मांझी पर लगे हुए हैं. उन्होंने मांझी को समझाते हुए कहा कि इधर-उधर नहीं करना है हम आपको आगे बढ़ा देंगे.
बिहार के पूर्णिया में शनिवार को महागठबंधन की महारैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि अगर हमलोग एक जुट हो गए तो बीजेपी को 100 सीट से भी कम पर समेट देंगे.
भाषण के दौरान नीतीश कुमार का पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के पाला बदलने का डर और शंका भी सबके सामने आ गया. उन्होंने बीजेपी पर साजिश का आरोप लगा दिया.
नीतीश कुमार ने महारैली के दौरान कहा, 'अब मांझी जी पर लगा हुआ है, अब मांझी जी को इधर-उधर नहीं करना है. हमी लोग उनको आगे बढ़वा देंगे, सब करेंगे कभी कोई इधर-उधर नहीं करेगा. निश्चिंत रहिएगा सब लोग मिलकर आगे बढ़ेंगे.'
नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को घोखा देने के बीजेपी के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा, 'जरा बताइये मांझी जी को, हम छोड़कर उनको खुद बिहार का मुख्यमंत्री बनाए. बीच में बेचारे उनके साथ गए तो क्या किए, आपने जीतन राम मांझी का कुछ किया, आपके साथ भी थे तो भी कुछ बनवाए इनको.'
कांग्रेस के फैसले का इंतजार
नीतीश कुमार ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि बिहार में सात दल एक हो गए हैं, अब हम सिर्फ कांग्रेस के फैसला का इंजतार कर रहे हैं. नीतीश ने रैली के दौरान कहा कि अगर सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाएंगे तो बीजेपी को 100 सीटों से भी कम पर समेट देंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










