
नीतीश के साथ सरकार में तेजस्वी किस हद तक अपने चुनावी वादे पूरे कर पाएंगे?
AajTak
नीतीश कुमार ने एक बार फिर बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना ली है. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं तो तेजस्वी यादव डिप्टीसीएम. इसी के साथ तेजस्वी के ऊपर भी दबाव बढ़ गया है कि 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने दस लाख रोजगार देने से लेकर किसानों की कर्जमाफी तक के जो वादे कर रखे हैं, उसमें से नीतीश सरकार में कितना पूरा करा पाते हैं?
बिहार की सत्ता में वापसी के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने साल 2020 में रोजगार देने से लेकर कर्जमाफी करने तक का ख्वाब दिखाया था, लेकिन उस समय जनादेश बीजेपी-जेडीयू के पक्ष में चला गया था. ऐसे में बिहार की सियासत ने दो साल बाद ऐसी करवट बदली की नीतीश कुमार एनडीए से नाता तोड़कर आरजेडी से हाथ मिलाकर मुख्यमंत्री बन गए हैं तो तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम की कुर्सी मिली है. चाचा-भतीजे गिले-शिवे भुलाकर गले तो मिल गए हैं, लेकिन तेजस्वी यादव क्या नीतीश से अपने चुनावी वादों को पूरा करा पाएंगे?
कितने लोगों को मिलेगा रोजगार बिहार में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है. तेजस्वी यादव ने विपक्ष में रहते हुए दावा किया कि युवाओं को सरकार रोजगार नहीं दे रही. देश में सबसे ज्यादा बेरोजगार बिहार में हैं. 2020 के चुनाव में तेजस्वी ने वादा किया था कि सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में बेरोजगारों को नौकरी देंगे. तेजस्वी ने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था. इसका उन्हें सियासी फायदा भी मिला था. तेजस्वी अब दो साल के बाद सत्ता में आ गए हैं तो बिहार में रोजगार देने की याद दिलाई जा रही है.
हालांकि तेजस्वी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ लेते ही कहा है कि एक महीने के अंदर बंपर नौकरियां देंगे. लेकिन नौकरियां पैदा करने के लिए कोई जादू की छड़ी नहीं है. इसके लिए बहुत काम करना होगा. रोजगार देने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात हो गई है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों से नौकरी निकाली जाएंगी, लेकिन यह नहीं बताया कि पहली कैबिनेट में रोजगार को लेकर क्या कदम उठाएंगे.
नौकरी में 85 फीसदी आरक्षण तेजस्वी यादव कहते रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो बिहार के युवाओं के लिए 85 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. यही नहीं, तेजस्वी का वादा बिहार में संविदा प्रथा को खत्म कर कर्मचारियों को स्थाई करने का भी है. इसके अलावा सरकार में आने पर उन्होंने सभी विभागों में निजीकरण को समाप्त करने का वादा किया था. ऐसे में जाहिर है कि तेजस्वी यादव अब खुद सत्ता में हैं तो उनके ऊपर ये वादा पूरा करने का बड़ा बोझ होगा. हालांकि, नौकरी में आरक्षण के वादे को नीतीश कुमार पूरा कर सकते हैं, लेकिन संविदा प्रथा खत्म कर स्थाई नौकरी देना आसान नहीं है.
युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तेजस्वी यादव ने चुनाव के दौरान 10 लाख रोजगार का वादा किया था और नौकरी न देने पर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा कर रखी है. आरजेडी के घोषणा पत्र में बेरोजगार युवाओं को सत्ता में आने पर 1500 रुपये हर महीने बेरोजगारी भत्ता देने का चुनावी वादा किया गया था. आर्थिक रूप में बोझ के तले दबे बिहार में बेरोजगारी भत्ता देना नीतीश सरकार के लिए काफी चुनौती पूर्ण है. ऐसे में देखना है कि तेजस्वी यादव अब सरकार में रहते हुए इस दिशा में क्या कदम उठाते हैं?
किसानों की कर्जमाफी कैसे होगी तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव के दौरान वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर किसानों का कर्ज पूरी तरह से माफ कर दिया जाएगा. लगभग हर राज्य में हर पार्टी किसानों की कर्जमाफी अपने चुनावी वादों में शामिल करती है लेकिन इसे पूरी तरह से अंजाम दे पाना आसान नहीं होता है. कांग्रेस भी किसानों की कर्जमाफी को एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था. ऐसे में तेजस्वी और कांग्रेस दोनों ही नीतीश कुमार की सरकार के साथ है. ऐसे में किसानों की कर्जमाफी को लेकर नीतीश कैसे और क्या कदम उठाते हैं देखना होगा. इसके अलावा बिहार में किसान आयोग गठन करने का भी वादा तेजस्वी ने कर रखा है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







