
नीतीश कुमार ने सरकार बना ली लेकिन BJP के इस प्लान से फंसेंगे?
AajTak
नीतीश की वापसी NDA के किन घटक दलों के लिए चिंता का सबब बनेगी, लोकसभा चुनाव के पहले क्या केंद्र सरकार CAA लागू कर देगी, क्या हेमंत सोरेन के ऊपर लटक रही गिरफ़्तारी की तलवार और भारत-चीन संबंधों में क्या नया मोड़ आने वाला है, सुनिए ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से.
बिहार में नीतीश कुमार नौ बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. किसी मुख्यमंत्री के लिए नौ बार शपथ लेना एक रिकॉर्ड है. रिकॉर्ड ये भी है कि नीतीश कुमार ना जाने गठबंधन तोड़ के किसी भी पाले में चले जाएं कुर्सी बचा ही लेते हैं. चाहे वो चुनाव जिसके साथ भी लड़े हो और चाहे उनकी कितनी भी सीटें आएं. कल उन्होंने राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार से दोपहर में इस्तीफा दिया. और शाम तक बीजेपी समर्थित नई सरकार के मुख्यमंत्री बन गए. बीजेपी की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. नीतीश की इस नई सरकार के आठ मंत्रियों ने शपथ ली है. शपथ लेने के बाद नीतीश का बयान भी आया. उन्होंने कहा कि जहां था वहीं आ गया हूँ. अब सवाल ही नहीं उठता कहीं और जाने का.
बिहार में नई सरकार का गठन ऐसे वक्त में हुआ है जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने आज ही बिहार में प्रवेश किया. जाहिर है नीतीश कुमार का एनडीए में वापस जाना कांग्रेस पार्टी के लिए इस लिहाज से भी बुरी खबर है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश से जब यात्रा के दौरान नीतीश के महागठबंधन छोड़ने पर सवाल किया गया तो उन्होंने नीतीश कुमार को गिरगिट करार दिया .
ममता के बदले तेवर के बाद अब नीतीश कुमार की विपक्षी खेमे से विदाई जोर शोर से बने इंडिया अलायंस के लिए कितनी बड़ी चिंता है, बीजेपी ने जिन दो नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया है और शुरुआती तौर पर जो विधायक कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, उसके पीछे बीजेपी- जेडीयू की राजनीतिक मंशा क्या है, सुनिए 'दिन भर' की पहली ख़बर में.
आज से तकरीबन 5 साल पहले देश की संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक पास हुआ था. कुछ विरोध और कुछ और कारणों से ये देश भर में लागू नहीं हो सका. अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी तीसरे कार्यकाल की लड़ाई के लिए लोकसभा चुनावों में जा रही है, CAA पर बयानों की बाढ़ आ गई है.
पिछले महीने गृह मंत्री अमित शाह का बयान भी आया था इस पर. उन्होंने कहा कि देश भर में CAA लागू करने से केंद्र सरकार को कोई रोक नहीं सकता. और अब इस पर एक और केन्द्रीय मंत्री का बयान आया है. केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा है कि कि एक हफ्ते के अंदर नागरिकता का कानून लागू हो जाएगा. उनके इग्ज़ैक्ट शब्द थे कि मैं मंच से ये गारंटी दे रहा हूं कि अगले 7 दिनों में सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में सीएए लागू हो जायेगा.
शांतनु के इस बयान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया भी आई. उन्होंने कहा कि बीजेपी अब CAA का शोर मचा रही है. ये उनकी राजनीति है. हमने सभी को नागरिकता दी है और जो लोग बॉर्डर इलाकों में रह रहे हैं उन्हें सब कुछ दिया जा रहा है. हम लोगों के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे. देश में लोकसभा चुनाव जब नजदीक हों ऐसे वक्त में CAA को लेकर आ रहे बयानों की बाढ़ से ऐसा लग रहा है कि केंद्र सरकार अब इसे लागू करने को लेकर अंतिम चरण में है. सवाल है कि क्या ये मान कर चला जाना चाहिए कि लोकसभा चुनावों से पहले देश में CAA लागू हो सकता है, इसे लागू करने की तैयारी क्या है और इसके व्यापक असर क्या होंगे, क्या इससे कोई नुकसान नहीं होगा राजनीतिक तौर पर बीजेपी को? सुनिए 'दिन भर' की दूसरी ख़बर में.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



