
नीतीश कुमार ने मोदी की तरफदारी में ललन सिंह को सूली पर क्यों चढ़ा दिया?
AajTak
पाला बदल पॉलिटिक्स के लिए मशहूर हो चुके नीतीश कुमार ने अपने ही साथी ललन सिंह को कठघरे में खड़ा कर दिया है, और वो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने - ललन सिंह को लेकर कोई शक होने लगा है, या ये कोई राजनीतिक चाल है?
ललन सिंह को कठघरे में खड़ाकर नीतीश कुमार ने, असल में, अपना मेडिकल सर्टिफिकेट दे दिया है. जो लोग उनके बेटे निशांत की बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे थे, उनको नीतीश कुमार ने अपनी तरफ से आश्वस्त कर दिया है कि वो बिल्कुल तंदुरुस्त हैं.
सेहत पर उठते सवालों के बीच कई राजनीतिक विरोधी नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग कर रहे थे - लेकिन मधुबनी की सभा में और मंच पर मोदी की मौजूदगी में जिस तरह नीतीश कुमार ने ललन सिंह को कठघरे में खड़ा कर दिया, उनके तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई होगी.
ऐसा काम कोई बीमार आदमी भला कर सकता है क्या? ये काम नीतीश कुमार ने कोई पहली बार किया हो, ऐसा भी नहीं है. वो तो हमेशा ही अपने राजनीतिक विरोधियों को वक्त रहते ठिकाने लगाते आये हैं.
जब ललन सिंह उनकी नजर के संदेह के घेरे में आये तो, उनका हटाकर तत्काल प्रभाव से खुद जेडीयू अध्यक्ष बन गये - और अब तो लगता है नीतीश कुमार का शक कुछ ज्यादा ही गहराता जा रहा है.
तभी तो भरी सभा में, सार्वजनिक मंच पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौैजूदगी में नीतीश कुमार ने ललन सिंह को सीधे सूली पर चढ़ा दिया है.
अब ये देखना होगा कि ललन सिंह के साथ नीतीश कुमार व्यवहार आगे कैसा रहता है. बात इतने भर ही रह जाती है, या ललन सिंह भी पुराने नेताओं की तरह ठिकाने लगा दिये जाते हैं. जॉर्ज फर्नांडिस से लेकर शरद यादव, और आरसीपी सिंह तक लिस्ट तो लंबी ही है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










