
नीतीश कुमार देंगे तेजस्वी को एक और झटका? RJD विधायक के भतीजे ने CM से की मुलाकात
AajTak
बिहार में RJD विधायक विभा देवी के परिवार में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) सेंधमारी कर सकते हैं. इसकी वजह यह है कि आरजेडी विधायक के परिवार से नवनिर्वाचित एमएलसी भतीजे ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आरजेडी (RJD) में सेंधमारी का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. पहले नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के परिवार में बड़ी टूट को अंजाम दिया, जिसका नतीजा यह है कि 12 अप्रैल को जगदानंद सिंह के सबसे छोटे बेटे अजीत सिंह जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने जा रहे हैं.
अब नीतीश कुमार आरजेडी विधायक विभा देवी और पूर्व आरजेडी विधायक राजबल्लभ यादव के परिवार में टूट को अंजाम दे सकते हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि सोमवार को नवादा के नवनिर्वाचित निर्दलीय एमएलसी अशोक यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. गौरतलब है कि अशोक यादव आरजेडी के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव और राजबल्लभ की पत्नी और आरजेडी की मौजूदा विधायक विभा देवी के भतीजे हैं. बता दें कि राजबल्लभ यादव इस समय नाबालिग बच्ची के साथ रेप के आरोप में जेल में बंद हैं.
मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिले की समस्याओं से कराया अवगत
नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान अशोक यादव ने उनसे नवादा जिले की समस्याओं से अवगत कराया और जिले के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री से बात की. अशोक यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगों को धैर्यपूर्वक सुना है और जल्द ही सभी काम करवाने का आश्वासन दिया है.
मुख्यमंत्री के साथ अशोक यादव की इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री से मिलने से पहले वह 10 सर्कुलर रोड गए थे, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की थी. सोमवार को ही अशोक यादव ने बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ भी ली है. आज तक से बातचीत के दौरान अशोक यादव ने कहा कि वह उसी का साथ देंगे, जो नवादा जिले के विकास के लिए काम करेगा और जिले का कल्याण करेगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










