
नीतीश कुमार को बिहार में एनडीए का नेता घोषित करने में बीजेपी को दिक्कत क्या है?
AajTak
नीतीश कुमार को बिहार में होने वाले हर विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी से गठबंधन का नेता होने का सर्टिफिकेट लेना पड़ता है, और थोड़े ना-नुकुर के बाद मिल भी जाता है - लेकिन, आने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी के मन में थोड़ा संकोच देखने को मिल रहा है.
नीतीश कुमार को बिहार चुनाव के लिए एनडीए का आधा-नेता घोषित किया जा चुका है, आधा अब भी बाकी है - और उसी की लड़ाई जारी है.
बिहार बीजेपी की तरफ से तो नीतीश कुमार को एनडीए का नेता करीब करीब घोषित कर दिया गया है, लेकिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संसदीय बोर्ड से नीतीश कुमार के नाम के अप्रूवल का जो क्लॉज लगाया है, वो अभी रोड़ा बना रहेगा.
असल में, नीतीश कुमार ने तो अमित शाह के बयान के बाद से ही पैंतरेबाजी शुरू कर दी थी, अब तो ये डिमांड उनके बेटे निशांत की तरफ से भी रख दी गई है कि नीतीश कुमार को बिहार चुनाव के लिए एनडीए का नेता घोषित किया जाये.
निशांत कुमार राजनीति में आएंगे भी या नहीं, ये तो अभी पक्का भी नहीं है, लेकिन पिता को एनडीए का नेता बनाये जाने की मांग तो जोरशोर से करने लगे हैं - निशांत कुमार के बयान से साफ है कि बीजेपी को वो एक गठबंधन पार्टनर से ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहते, वो भी छोटे भाई वाले रोल में ही.
जैसे अमित शाह के संसदीय बोर्ड वाली बात के बाद बिहार बीजेपी एक्टिव थी, वैसे ही दिलीप जायसवाल के बयान के बाद भी डैमेज कंट्रोल की कोशिश की गई है.
अब तो सवाल यही बचा है कि आखिर भारतीय जनता पार्टी को बिहार में नीतीश कुमार को एनडीए का नेता घोषित करने में कौन सी मुश्किल आड़े आ रही है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










