
नीतीश कुमार के रणनीतिकार संजय झा ने कैसे 'कमजोर कड़ी' वाला नैरेटिव कर दिया फेल
AajTak
हर नेता की सफलता और असफलता में उसके सलाहकारों की बड़ी भूमिका होती है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा चुनावों में जो जबरदस्त सफलता मिली है जाहिर है उसके पीछे संजय झा जैसे समर्पित सलाहकारों ने अहम रोल निभाया है. हालांकि, दूसरे खेमे में राजद की असफलता के पीछे तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव को कोसा जा रहा है.
बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए को भारी मतों से चुनाव जिताने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के सीएम का शपथ लेने वाले हैं. संभव है कि इस बार वो देश के सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग और उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का रिकॉर्ड तोड़ दें. इस उपलब्धि के बाद नीतीश कुमार देश के महानतम नेताओं की श्रृंखला में अपना नाम भी हमेशा के लिए दर्ज करा लेंगे.
जाहिर है कि अभी कुछ एक महीने पहले तक नीतीश कुमार एनडीए की कमजोर कड़ी के रूप में माने जा रहे थे. बीजेपी उन्हें सीएम कैंडिडेट घोषित करने में हिचकिचा रही थी .उसे लग रहा था कि सीएम की बीमारी और उनके भूलने की बढ़ती आदत कहीं एनडीए के लिए नेगेटिव न बन जाए . पर नीतीश कुमार का एक ऐसा अवतार सामने आया कि पक्ष-विपक्ष के सारे अनुमान धरे रह गए.
किसी भी नेता के इस तरह के करिश्मे के पीछे उसके साथ साये की तरह रहने वाले खास सलाहकारों की भूमिका अहम होती है. जाहिर है कि पिछले एक साल से नीतीश कुमार के साथ इस भूमिका में सबसे खास और अहम साथी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ही थे. जाहिर है कि नीतीश कुमार की सफलता में उनका अहम योगदान होगा ही.
नीतीश कुमार को जानने वालों को यह पता है कि उन्हें अपने भरोसेमंद लोगों का नाम बदलते रहने में महारथ हासिल है. कभी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह तो कभी आरसीपी सिंह, कभी अशोक चौधरी तो कभी विजय चौधरी भी उनके खास सलाहकारों की भूमिका में रहे हैं. पर पिछले कुछ सालों से नीतीश कुमार के सबसे करीबी संजय झा ही रहे हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर नीतीश कुमार के सबसे करीबी कैसे क्यों बन गए संजय झा? जाहिर है कि संजय झा की कई योग्यताओं ने उन्हें देश के इस लीजेंड्री लीडर के बहुत करीब पहुंचा दिया.
1-बीजेपी और जेडीयू के बीच सेतु काम किया
कहा जाता है कि बीजेपी और जेडीयू की रजामंदी से 2009 में संजय झा बीजेपी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए थे.ये ठीक उस प्रकार था जैसे गृहमंत्री अमित शाह के कहने पर नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को जेडीयू में शामिल किया था. (यह बात खुद एक बार नीतीश कुमार ने बताई थी.)

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








