
नीतीश कुमार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में इजाफा की घोषणा क्या मास्टरस्ट्रोक है?
AajTak
बिहार में नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की रकम बढ़ाने की घोषणा की है. ऐसा करने से करीब दो करोड़ लोगों को फायदा होगा. विपक्ष नीतीश कुमार की घोषणा पर नकलची राजनीति का इल्जाम लगा रहा है - सवाल है कि क्या नीतीश कुमार का ये कदम वाकई गेमचेंजर साबित होगा?
नीतीश कुमार ने बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में ढाई गुना से भी ज्यादा का इजाफा कर दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से ये घोषणा होते ही बिहार की राजनीति में क्रेडिट लेने की होड़ भी शुरू हो गई है. तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर जैसे नेताओं का दावा है कि नीतीश कुमार ने ये फैसला उनके दबाव में लिया है.
सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि बढ़ाये जाने की घोषणा नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर किया है, और कहा है कि ऐसा किये जाने से बिहार के करीब दो करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा. खास बात ये है कि ये स्कीम अगले महीने से ही लागू हो जाएगी.
सीधे खाते में पैसे ट्रांसफर होने वाली योजनाओं का चुनावी फायदा पहले ही देखा जा चुका है. ऐसा पहला उदाहरण मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनावों में देखने को मिला था. ये बात अलग है कि तब इसे लागू करने वाले शिवराज सिंह चौहान को कोई फायदा नहीं मिला, सिवा इस बात के कि बीजेपी की सत्ता में वापसी हो गई थी.
देखा जाये तो नीतीश कुमार का मामला भी फिलहाल शिवराज सिंह चौहान जैसा ही हिलता-डुलता नजर आ रहा है. बिहार चुनाव बाद नीतीश कुमार के भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर आशंका के बादल छाये हुए महसूस किये जाते हैं. कभी बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लागू किये जाने की चर्चा चलती रहती है, तो कभी कुछ और. अव्वल तो नीतीश कुमार हमेशा ही अलर्ट मोड में रहते हैं, और उनको आसानी से रास्ते से हटा पाना काफी मुश्किल होगा. वैसे भी बीजेपी को ये तो हरदम महसूस होता ही होगा कि केंद्र की एनडीए सरकार की एक बैसाखी नीतीश कुमार ही हैं.
बिहार के सत्ता के गलियारों में नीतीश कुमार के पेंशन राशि बढ़ाने के फैसले को मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है - क्या वास्तव में ऐसा है? क्या नीतीश कुमार ने एक ही तीर से अपने खिलाफ साधे जा रहे सारे निशाने न्यूट्रलाइज कर दिया है?
अगले महीने से ही बढ़ जाएगी पेंशन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










