
नीतीश की पिच से मोदी और लालू फैमिली पर एक साथ निशाना, आखिर मांझी के मन में क्या है?
AajTak
हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. वहीं, दूसरी ओर जीतनराम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी ने ठेठ अंदाज में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार के खिलाफ ट्विटर पर मोर्चा खोल रखा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मांझी के मन में आखिर क्या चल रहा है?
बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के सहयोगी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. वहीं, दूसरी ओर जीतनराम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी ने ठेठ अंदाज में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार के खिलाफ ट्विटर पर मोर्चा खोल रखा है. दीपा मांझी और लालू की बेटी रोहिणी आचार्य के बीच ट्विटर वॉर छिड़ गई है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि नीतीश की पिच पर उतरकर पीएम मोदी और लालू यादव परिवार के खिलाफ बैटिंग कर रहे जीतनराम मांझी के मन में आखिर क्या है? मांझी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










