
नीतीश और बीजेपी में टकराव बढ़ा, RCP के बहाने JDU ने इशारों में BJP को ठहराया जिम्मेदार
AajTak
जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीसी सिंह ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा था कि इस पार्टी में कुछ नहीं बचा है. वो (JDU) डूबता हुआ जहाज है. नीतीश के पीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा- '7 जनम में नहीं बनेंगे, इस जनम की बात तो छोड़ दो.'
जनता दल यूनाइटेड से आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद जेडीयू और बीजेपी के बीच में टकराव बढ़ गया है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इशारों-इशारों में आरसीपी सिंह के बहाने बीजेपी पर निशाना साधा.
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (ललन) ने कहा कि कुछ लोग (बीजेपी) जेडीयू के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे और चिराग पासवान मॉडल की तरह एक और मॉडल (आरसीपी सिंह) बनाने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 'अब नीतीश कुमार के खिलाफ कोई षड्यंत्र चलने वाला नहीं है. 2020 में चिराग पासवान मॉडल इस्तेमाल किया गया था और अब दूसरा मॉडल तैयार किया जा रहा था. नीतीश कुमार के कद को छोटा करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा था.'
आरसीपी का मन कहीं और था...
ललन सिंह ने आगे बीजेपी का बिना नाम लिए बिना कहा कि आरसीपी सिंह का तन भले ही जनता दल यूनाइटेड में था, मगर उनका मन कहीं और (बीजेपी) था. उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह कभी भी जनता दल यूनाइटेड में संघर्ष के साथ ही नहीं रहे थे, बल्कि सत्ता के साथ ही रहे. अब जब वह सत्ता से बेदखल हो गए हैं तो उन्हें तकलीफ हो रही है. आरसीपी सिंह को आज ना कल तो छोड़ना ही था. जब तन और मन अलग-अलग जगह पर था तो उनको तो जाना ही था.
मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होगी जेडीयू
ललन सिंह ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि जब नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो जनता दल यूनाइटेड उसमें शामिल नहीं होगा. सूत्रों के मुताबिक जनता दल यूनाइटेड ने मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए 2 कैबिनेट सीटों की मांग की थी, मगर बीजेपी ने उसे खारिज कर दिया जिसके बाद पार्टी ने फैसला लिया कि वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








