
'नीतियां बदलनी होंगी...', प्रदूषण पर सोनिया गांधी ने सरकार को सुझाए ये उपाय
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में गहराते प्रदूषण और स्मॉग के बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक लेख में अरावली पर्वतमाला से लेकर वायु और जल प्रदूषण तक पर गहरी चिंता जताते हुए मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अरावली को अवैध खनन से हो रहे नुकसान, 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर खनन को मिली छूट, और इसे माफियाओं के लिए खुला न्योता बताया है.
देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के राज्य भीषण प्रदूषण की चपेट में हैं. जहरीले स्मॉग की चादर ने महानगरों को ढक रखा है जो कम होने के बजाय लगातार गहरी होती जा रही है. सरकार की तमाम कोशिशें विफल साबित हो रही हैं और मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने भी एक लेख में प्रदूषण पर चिंता जताई है और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं.
'अरावली की पहाड़ियों के लिए सरकार ने साइन किया डेथ वारंट'
अपने लेख में सोनिया गांधी ने लिखा, 'अरावली पर्वतमाला, जो गुजरात से लेकर राजस्थान होते हुए हरियाणा तक फैली हुई है, भारतीय भूगोल और इतिहास में लंबे समय से एक अहम भूमिका निभाती रही है. यह थार रेगिस्तान को गंगा के मैदानों तक फैलने से रोकने वाली एक प्राकृतिक दीवार रही है. इसने चित्तौड़गढ़ और रणथंभौर जैसे राजस्थान के गौरवशाली किलों की रक्षा की है और उत्तर-पश्चिम भारत के कई समुदायों के लिए आध्यात्मिक केंद्र भी रही है.'
उन्होंने लिखा, 'अब मोदी सरकार ने इन पहाड़ियों के लिए लगभग एक तरह से 'डेथ वारंट' जारी कर दिया है, जो पहले से ही अवैध खनन के चलते काफी हद तक उजड़ चुकी हैं. सरकार ने यह घोषित कर दिया है कि अरावली की जिन पहाड़ियों की ऊंचाई 100 मीटर से कम है, उन पर खनन से जुड़े सख्त नियम लागू नहीं होंगे.'
सोनिया गांधी ने लिखा, 'सरकार का यह फैसला अवैध खनन करने वालों और माफियाओं के लिए खुला न्योता है, क्योंकि इससे पर्वतमाला का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा, जो सरकार की ओर से तय की गई ऊंचाई की सीमा से नीचे आता है, पूरी तरह बर्बाद किया जा सकता है.'
'स्मॉग की समस्या सार्वजनिक स्वास्थ्य त्रासदी'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










