
निर्वस्त्र पत्नी चीख-चीखकर लगाती रही मदद की गुहार, हंसते रहे समाज के ठेकेदार... प्रतापगढ़ कांड की पूरी कहानी
AajTak
राजस्थान में गर्भवती आदिवासी महिला के साथ हुई अमानवीय हरकत से पूरा देश हैरान है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है. यह टीम अपनी जांच रिपोर्ट जल्द ही सरकार को सौंपेगी.
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से ऐसा वीडियो सामने आया जिससे पूरे देश हंगामा मचा दिया. गर्भवती आदिवासी महिला को भीड़ के सामने निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया और उसके साथ बेहरमी से मारपीट की गई. महिला के साथ इस घिनौनी हरकत को उसके पति ने अंजाम दिया. वीडियो वायरल होते ही सूबे के सीएम अशोक गहलोत ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए.
पुलिस विभाग ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 7 को गिरफ्तार किया गया और चार लोगों को डिटेन किया गया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है. इस घटना के बाद से एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा रहा है. राजस्थान में कुछ दिनों पहले भी नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी और आरोपियों ने उसके शव को कोयला भट्टी में जला दिया था.
वो खुद को छोड़ने की भीख मांगती रही, लोग उसे निर्वस्त्र होता देखते रहे
बता दें कि, 1 सितंबर को प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में 21 साल की महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. यहां गर्भवती महिला को निर्वस्त्र करने के बाद गांव में घुमाया गया है. वीडियो में महिला रोती हुई नजर आई. आरोपी पति से वह खुद को छोड़ देने की गुहार लगाती रही. पति के हाथों से अपना दामन छुड़ाने की नाकाम कोशिश करती रही.
पति उसके कपड़े फाड़ने पर उतारू रहा, अपनी पत्नी की लाख मिन्नतों पर उस पर कोई असर नहीं हुआ. पास खड़े लोग पीड़िता को निर्वस्त्र होता देखते रहे और अपने मोबाइलों में वीडियो बनाते रहे. तन पर एक कपड़ा नहीं थी. पति ने महिला को पूरे गांव में घुमाते हुए जलील किया. आरोपी को इतना भी ख्याल नहीं रहा कि उसकी पत्नी 4 महीने की गर्भवती है.
राजस्थान सहित पूरे देश में मचा हड़कंप

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











